देश

Karnataka Elections 2023: PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान महिला ने फूलों के साथ फेंका मोबाइल

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला एक बार फिर सामने आया है. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो चल रहा था, तभी एक महिला ने उनकी कार पर अपना मोबाइल फोन फेंक दिया. मोबाइल पीएम मोदी से कुछ ही दूरी पर गिरा. पुलिस ने तुरंत महिला को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की.

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बीजेपी कार्यकर्ता थी और गलती से ऐसा हो गया. महिला ने कहा कि वह प्रधानमंत्री पर फूल फेंक रही थीं, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और गलती से मोबाइल भी फूलों के साथ चला गया.

मोबाइल फेंकने वाली महिला का नहीं गलत इरादा

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कानून व्यवस्था आलोक कुमार ने कहा कि फोन एक बीजेपी कार्यकर्ता का है और प्रधानमंत्री मोदी को विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने घेर रखा है. उन्होंने कहा, “जिस महिला ने प्रधानमंत्री की कार पर फोन फेंका, उसका कोई गलत इरादा नहीं था, उसने गलती से फोन फेंक दिया था. वह पीएम कार पर फूल फेंक रही थी, तभी उसने गलती से मोबाइल फेंक दिया. प्रधानमंत्री एसपीजी सुरक्षा में थे. फोन बीजेपी के एक कार्यकर्ता का है. हमने उसका पता लगा लिया है और एसपीजी ने उसे फोन सौंप दिया है.

यह भी पढ़ें- सांप है भगवान शंकर के गले की माला, जनता-जनार्दन मेरे लिए शिव- कर्नाटक में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

कार के बोनट पर गिरा मोबाइल

रविवार (30 अप्रैल) को प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक चुनाव के तहत मैसूर में रोड शो कर रहे थे. इसी दौरान के.आर सर्किल के पास पीएम की कार पर एक मोबाइल फोन फेंक कर हादसा हो गया. हालांकि यह फोन कार के बोनट से टकराकर नीचे गिर गया. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी जवानों ने फोन देखा और उस दिशा में इशारा किया. एडीजी कानून व्यवस्था आलोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान फोन फेंकने वाले को सोमवार सुबह बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago