खेल

IPL 2023: डेविड ने लगाई छक्कों की हैट्रिक, MI ने RR को 6 विकेट से हराया, मुंबई ने दिया कप्तान को बर्थडे गिफ्ट

MI vs RR, Match Highlights: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस के सामने 213 रन का विशाल लक्ष्य रखा. जवाब में मुंबई की पारी लड़खड़ाई जरूर मगर सूर्यकुमार यादव, ग्रीन, टिम डेविड और तिलक वर्मा ने मुंबई की जीत की कहानी लिखी. MI के जीत के हीरो टिम डेविड जिन्होंने आखिरी ओवर में लगातार तीन छ्क्के जड़े और मुंबई को धमाकेदार जीत दिलाई.

20वे ओवर में चाहिए थे 17 रन

मुंबई इंडियंस को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी. यहां से मुंबई की जीत काफी मुश्किल लग रही थी. राजस्थान की ओर से गेंद जेसन होल्डर के हाथ में थे. मगर टिम डेविड ने शुरुआती 3 बॉल पर ही 3 छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी.

ये भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal, IPL 2023: 1000वें IPL मैच में छाया 21 साल का बल्लेबाज, 16 चौके और 8 छक्के की मदद से ठोका पहला शतक

मुंबई के सामने था 213 रन का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी के दम पर  213 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. यशस्वी जायसवाल ने 62 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

RR: संजू सैमसन (C & WK), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्‌डीकल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : डोनोवन फरेरा, मुरुगन अश्विन, रियान पराग, कुलदीप यादव और कुलदीप सेन.

MI: रोहित शर्मा (C), ईशान किशन (WK), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, अर्शद खान.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : नेहल वधेरा, रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी और अर्जुन तेंदुलकर.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago