Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Karnataka Opinion Polls: कर्नाटक में लग सकता है बीजेपी को झटका, कांग्रेस को मिल सकती हैं इतनी सीटें, जानें ओपिनियन पोल में सीएम की पहली पसंद कौन

Karnataka Opinion Polls: सर्वे से एक और दिलचस्प खुलासा हुआ है कि कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा विकल्प के रूप में कहीं नहीं हैं.

karnataka elections

सिद्धारमैया, सीएम बोम्मई, कुमारस्वामी

Karnataka Opinion Polls: कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान के साथ ही कई न्यूज चैनल्स ने सर्वे करने वाली एजेंसियों के साथ मिलकर ओपिनियन पोल जारी कर दिए हैं. एबीपी न्यूज सीवोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Elections 2023) में बीजेपी को बड़ा नुकसान हो सकता है.

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए ओपिनियन पोल में सत्ताधारी दल बीजेपी को बड़ा नुकसान हो सकता है. सीवोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है. कांग्रेस को आगामी चुनावों में 115 से 127 सीटें मिल सकती हैं. जबकि, बीजेपी को 68 से 80 सीटें मिल सकती हैं. वहीं जेडीएस को 23-35 सीटें मिल सकती हैं. इस ओपिनियन पोल में 0-2 सीटें मिल सकती हैं.

सीएम की पहली पसंद कौन?

ओपिनियन पोल के मुताबिक, कांग्रेस अपने दम पर सत्ता में वापसी करने की ओर अग्रसर नजर आ रही है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सीएम पद की पहली पसंद के तौर पर उभरकर सामने आए हैं. सर्वेक्षण के अनुसार, 39.1 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं. जबकि वर्तमान सीएम बसवराज बोम्मई को 31.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं का साथ मिला. पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी 21.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं के साथ तीसरे सबसे लोकप्रिय विकल्प के रूप में उभरे.

ये भी पढ़ें: रिकॉर्डेड वीडियो…भड़काऊ बयान, पुलिस को चैलेंज… अमृतपाल बोला- मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता

इस सर्वे से एक और दिलचस्प खुलासा हुआ है कि कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा विकल्प के रूप में कहीं नहीं हैं. शिवकुमार, जिन्हें कांग्रेस की जीत की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया का प्रबल प्रतिद्वंद्वी माना जाता है, कर्नाटक में संभावित मतदाताओं के लगभग 3 प्रतिशत की पसंदीदा पसंद हैं.

सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस का वोट शेयर 2018 के 38 फीसदी से बढ़कर इस बार 40.1 फीसदी हो सकता है. 2018 में 80 सीटों की तुलना में, सर्वेक्षण में कांग्रेस को 115 से 127 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital