Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

कार्तिगई दीपम विवाद पर VHP का हमला, तमिलनाडु सरकार पर लगाई आस्था और अदालत की अवमानना की तोहमत

Murugan Temple Controversy: तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर वीएचपी ने राज्य सरकार पर हिंदू आस्था और अदालत के आदेशों की अवमानना का आरोप लगाया है.

Murugan Temple Controversy: तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम उत्सव को लेकर विवाद और गहरा गया है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने राज्य सरकार पर भगवान मुरुगन के श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है. संगठन का कहना है कि लाखों हिंदू भक्तों को पारंपरिक पूजा-अर्चना से रोकना न सिर्फ आस्था पर चोट है, बल्कि अदालत के आदेशों की अनदेखी भी है.

सुरेंद्र जैन ने सरकार पर साधा निशाना

VHP के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि तमिल समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का सम्मान होना चाहिए था. उनके मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले कार्तिगई दीपम पर्व में श्रद्धालुओं को पूजा से वंचित किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राजनीतिक कारणों से ऐसा फैसला लिया और करोड़ों तमिलों की भावनाओं को आहत किया. जैन ने कहा कि पूरा पर्वत भगवान मुरुगन से जुड़ी आस्था का केंद्र माना जाता है और वहां पूजा रोकना हिंदू समाज को अपमानित करने जैसा है.

अदालतों के आदेशों का पालन नहीं हुआ: VHP

सुरेंद्र जैन ने दावा किया कि हाईकोर्ट ने श्रद्धालुओं के पूजा के अधिकार को बरकरार रखा था और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी पूजा आयोजन में बाधा न डालने की बात कही थी. उनका आरोप है कि इसके बावजूद प्रशासन ने भक्तों के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय उन्हें सीमित करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि VHP अदालत का दरवाजा खटखटाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी.

आलोक कुमार ने बताया आस्था और कानून का मामला

VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यह केवल धार्मिक आयोजन का विषय नहीं, बल्कि कानून और संवैधानिक अधिकारों से भी जुड़ा मामला है. उन्होंने कहा कि समाज की परंपराओं और अदालत के निर्देशों दोनों का सम्मान होना चाहिए. संगठन पूरे तमिलनाडु में लोगों को इस मुद्दे की जानकारी देगा और विरोध दर्ज कराएगा.

ये भी पढ़ें-सब ठीक था लेकिन..! अनंत सिंह की बेटी की शादी में ये क्या हुआ? घुड़दौड़ रुकी, सांप निकला

राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा मामला

आलोक कुमार ने कहा कि समीक्षा याचिका अभी स्वीकार नहीं हुई है, इसलिए पहले का आदेश प्रभावी है. उनके अनुसार 20 नवंबर के आदेश में दीपस्तंभ पर दीप जलाने की बात स्पष्ट थी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अदालत के निर्देशों और हिंदू समाज की परंपराओं की अनदेखी की है. VHP इस मुद्दे को संवैधानिक तरीकों से उठाएगी और राष्ट्रपति के समक्ष भी रखेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism