देश

सीएम चंद्रशेखर राव का मुक्केबाज चैम्पियन निखत जरीन को तहोफा, प्रशिक्षण और कोचिंग के लिए दिए जाएंगे 2 करोड़ रुपए

तेलांगना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मुक्केबाजी चैम्पियन निखत जरीन को बड़ा तोहफा दिया है. साथ ही उन्होंने कामना की कि विश्व मुक्केबाजी चैम्पियन निखत जरीन आगामी ओलम्पिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतें और तेलंगाना सहित भारत का नाम दुनिया में रौशन करें. आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के कई मंचों पर सफलता अर्जित कर चुकी निखत जरीन को आगामी ओलम्पिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए राज्य सरकार भरपूर सहयोग करेगी.

बता दें कि गुरुवार को सीएम सचिवालय में निखत जरीन ने सीएम केसीआर से मुलाकात की है. इस दौरान सीएम केसीआर ने कहा है कि उन्हे किसी भी तरह की जरूरत हो तो वह राज्य सरकार को बता सकती हैं. राज्य सरकार उन्हें प्रशिक्षण, कोचिंग, परिवहन का खर्च जैसे सुविधाएं प्रदान करेगी. इससे संबंधित सभी खर्चों के लिए सीएम केसीआर ने 2 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR को बड़ी सौगात, मिलेगा 9000 करोड़ का एक्सप्रेसवे, गडकरी बोले- 3 से 4 महीनों में पूरा हो जाएगा काम

सीएम केसीआर ने इस दौरान मुख्य सचिव शांति कुमारी को इस दिशा में कार्यवाही करने का निर्देश दिया है. सीएम की निखत जरीन की मुलाकात के वक्त खेल मंत्री वी श्रीनिवास गौड़, मंत्री महमूद अली, प्रशांत रेड्डी, मल्लार रेड्डी, एमएलसी मधुसूदनचारी, विधायक गुव्वला बलाराजू, बालका सुमन, विट्ठल रेड्डी, सीएमओ सचिव भूपाल रेड्डी, खेल सचिव संदीप सुल्तानिया और अन्य लोग भी यहां मौजूद रहे.

Dimple Yadav

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

36 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

46 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago