देश

CM चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति ने महाराष्ट्र में तेजी से विस्तार की बनाई योजना, 2 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में 1500 कार्यकर्ता लेंगे भाग

Maharashtra: भारत राष्ट्र समिति (BRS) पार्टी ने महाराष्ट्र में तेजी से विस्तार करने की योजना बनाई है. महाराष्ट्र के नानदेड में 19 और 20 मई को दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा जिसमें लगभग राज्य के 1500 कार्यकर्ता भाग लेंगे. इस दो दिवसीय कार्यशाला को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (CM Chandrasekhar Rao) संबोधित करेंगे. महाराष्ट्र के बीआरएस पार्टी नेताओं को इस दो दिवसीय कार्यशाला में पार्टी की कार्ययोजना की जानकारी दी जाएगी जिसके बाद वे गांव-गांव में बीआरएस की तेलंगाना में उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे और महाराष्ट में गांव स्तर तक पार्टी के विस्तार को गति दे सकेंगे. कार्यशाला के बाद पूरे महाराष्ट्र में पार्टी महीने भर सदस्यता अभियान चलाएगी.

सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में लोगों के बीच बीआरएस पार्टी की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ी है. महाराष्ट के राजनीतिक दलों ने किसानों के हित में दस हजार रूपए प्रति एकड़ प्रति वर्ष रायतु बंधु योजना, किसानों के लिए बीमा योजना और फ्री बिजली योजना अभी तक लागू नहीं किया है. अभी तक पूरे महाराष्ट्र के प्रत्येक घर में शुद्द पेय जल आपूर्त्ति नहीं की जा रही है. महाराष्ट्र जैसे महत्वपूर्ण राज्य में किसान हित में योजनाएं नहीं बन पाई है. यानि महाराष्ट्र में किसान बेहाल है जबकि पड़ोसी प्रदेश तेलंगाना में किसानों को रायतु बंधु, रायतु बीमा और फ्री बिजली योजना का लाभ मिल रहा है.

यही पूरे महाराष्ट्र में बीआरएस के विस्तार को गति प्रदान करेगा. श्री के चंद्रशेखर राव इस दो दिवसीय कार्यशाला में अबकी बार- किसान सरकार के नारे के साथ महाराष्ट्र में कार्यकर्ताओं को संदेश देंगे.

नानदेड के बीआरएस नेता शंकर अन्ना ढोंगडे ने बताया कि महाराष्ट्र के 266 विधान सभा क्षेत्र में बीआरएस के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को प्रचारित कर रहे हैं. दो दिवसीय कार्यशला में सभी विधान सभा क्षेत्र से दो या तीन कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं. सभी पंद्रह सौ कार्यकर्ताओं को बीआरएस पार्टी की कार्यशैली और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी ताकि वे गावों में सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ सकेंगे. महीने भर में गांव स्तर पर और जिला स्तर पर पार्टी कमेटियों का गठन किया जाएगा. भारी संख्या में अन्य दलों के नेता बीआरएस की सदस्ता ग्रहण कर रहे हैं जिससे पार्टी का विस्तार तेजी से हो रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

जोजरी नदी प्रदूषण मामला; सुप्रीम कोर्ट का राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट के लिए आर्थिक सहायता नीति बनाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी प्रदूषण मामले में राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट लगाने वाले…

25 minutes ago

‘सरकार आने दो देख लेंगे…’  शिवपाल यादव को डरा रही सपा कार्यकर्ताओं की जुबान, खींच डाली रेड लाइन

Shivpal Yadav: शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं पर अनुशासन का डंडा चलाते हुए कहा कि अगर…

52 minutes ago

West Bengal Encounter: भांजी से रेप और हत्या का मुख्य आरोपी ढेर, सरकार आने के बाद चौथा मामला

West Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल के रायगंज में 12 साल की भांजी से रेप और मर्डर…

1 hour ago

अहमदाबाद को मिलने जा रही बड़ी सौगात! अमित शाह आज करेंगे इन 5 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन, बदल जाएगा शहर का नक्शा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…

2 hours ago