Bharat Express DD Free Dish

‘धुरंधर’ के सीक्वल की तरह पेश है केजरीवाल का ‘शीश महल 2’! जानें बीजेपी ने क्यों कह डाला ‘दिल्ली का रहमान डकैत’?

दिल्ली में Arvind Kejriwal के नए बंगले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. बीजेपी नेता Parvesh Verma ने इसे ‘शीश महल 2’ बताकर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं…

Kejriwal Bungalow Controversy: दिल्ली की सियासत में ‘बंगला वार’ एक बार फिर चरम पर पहुँच गया है. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नए आवास (Kejriwal Bungalow) को लेकर मोर्चा खोलते हुए इसे ‘शीश महल 2’ करार दिया है.

बता दें कि शनिवार को एक धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के नए घर की तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करते हुए उन पर तीखे हमले किए. वर्मा ने केजरीवाल की तुलना कुख्यात ‘रहमान डकैत’ से करते हुए आरोप लगाया कि खुद को ‘आम आदमी’ बताने वाले नेता अब करोड़ों की विलासिता में डूब चुके हैं.

लोधी एस्टेट का बंगला बना सियासत का नया केंद्र

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के 95, लोधी एस्टेट स्थित नए सरकारी बंगले (Kejriwal Bungalow) को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह वही ‘धुरंधर’ राजनीतिज्ञ हैं, जो कभी कसम खाते थे कि वे न तो सरकारी गाड़ी लेंगे और न ही बड़ा बंगला.

वर्मा ने कहा कि जब हमने पिछला ‘शीश महल’ देखा था, तब भी हम हैरान थे कि कोई इतनी लग्जरी के बीच चैन से कैसे सो सकता है. अब दिल्ली की जनता देख रही है कि सादगी का चोला ओढ़ने वाले असल में कितनी राजसी सुख-सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं.

‘रहमान डकैत’ से तुलना कर मचाया हड़कंप(Kejriwal Bungalow Controversy)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवेश वर्मा के शब्द बेहद कड़े रहे. उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बदलते रहन-सहन पर कटाक्ष करते हुए उनकी तुलना ‘रहमान डकैत’ से कर दी. वर्मा का तर्क था कि दिल्ली की जनता के हक और टैक्स के पैसे का इस्तेमाल अपनी विलासिता के लिए करना किसी डकैती से कम नहीं है.

इसके अलावा उन्होंने यह दावा भी किया कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है और अब उनकी असलियत पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है. इस बयान के बाद दिल्ली की राजनीति में जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं.

पंजाब में ‘आप’ नेताओं के कब्जों पर भी घेरा

बीजेपी ने सिर्फ दिल्ली के बंगले तक ही खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि पंजाब के सरकारी आवासों को लेकर भी सनसनीखेज आरोप लगाए. प्रवेश वर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के आसपास के कई सरकारी बंगलों पर अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया जैसे नेताओं का अनौपचारिक कब्जा है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के वोटरों का भरोसा खोने के बाद अब केजरीवाल पंजाब के संसाधनों का दोहन कर रहे हैं, जिससे खुद सीएम भगवंत मान भी असहज महसूस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-मऊ में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, पांच की मौत

सादगी बनाम लग्जरी: बीजेपी ने मांगा जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए वीडियो में बंगले की साज-सज्जा और आधुनिक सुख-सुविधाओं को हाइलाइट किया गया है. बीजेपी का कहना है कि एक तरफ दिल्ली की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी ‘शीश महल’ जैसे महलों में शिफ्ट हो रहे हैं.

प्रवेश वर्मा ने चुनौती दी कि अगर ये (Kejriwal Bungalow) तस्वीरें झूठी हैं, तो केजरीवाल को खुद आकर इसका खंडन करना चाहिए. बीजेपी अब इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने और केजरीवाल की ‘आम आदमी’ वाली छवि को पूरी तरह ध्वस्त करने की योजना बना रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read