Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जागा राष्ट्र प्रेम, तिरंगे संग सेल्फी जरूर लें : अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने देशवासियों को एकजुट किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है ताकि हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज गर्व से फहराया जा सके.

Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

देश भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर एक अहम संदेश दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस अभियान ने देशवासियों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की जो पहल की गई थी, उसने देशवासियों को एकजुट करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आज यह अभियान जन-जन से जुड़ चुका है. प्रत्येक देशवासी में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना इस अभियान के माध्यम से साफ दिखाई दे रही है.’

युवाओं से भागीदारी की अपील

गृह मंत्री ने विशेष रुप से युवाओं से आग्रह किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं. उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से युवाओं से अपील करता हूं कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करें.

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी सोमवार को लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की. मंत्रालय ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, ’15 अगस्त तक गर्व से जुड़ें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से!’ मंत्रालय ने आगे कहा कि अपने घर पर तिरंगा फहराएं और आधिकारिक वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करें.

प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत आजादी का अमृत महोत्सव के तहत की थी. इस अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और जुड़ाव की भावना को और मजबूत करना है. तब से लेकर अब तक लाखों लोग इस अभियान में जुड़ चुके हैं और अपने घरों, दुकानों, संस्थानों पर गर्व से तिरंगा फहरा रहे हैं.

ये भी पढ़े: पाकिस्तानी वोटर पर्चियों से लेकर चॉकलेट के रैपर तक, इस आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने की पहलगाम हमले के आतंकियों की पहचान

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital