Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

त्राहिमाम…त्राहिमाम… खगड़िया में वज्रपात का कहर, खेतों में काम कर रहे 5 लोगों की मौत

Bihar News: खगड़िया जिले में वज्रपात से पांच लोगों की मौत और छह लोग घायल हुए. खेतों में काम करते समय बिजली गिरने से हुई इस घटना ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है.

Bihar News: खगड़िया जिले में आज आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ. पौरा सहायक थाना के कन्हौली गांव और बेलदौर थाना क्षेत्र के इतमादी गांव में खेतों में काम कर रहे लोगों पर वज्रपात हुआ. इस घटना में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मक्का की कटाई के दौरान हादसा

बलतारा पंचायत के कन्हौली गांव में किसान मक्का की फसल काट रहे थे. करीब दर्जनभर लोग खेत में मौजूद थे कि अचानक मौसम बिगड़ गया. तेज बारिश और बिजली गिरने लगी. लोग सुरक्षित जगह पर पहुंच पाते उससे पहले ही जोरदार वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में आने से आशुतोष यादव, उनके बेटे और एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में मातम छा गया.

बेलदौर में भी मौतें

दूसरी घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के इतमादी गांव में हुई. यहां वज्रपात से दो लोगों की जान चली गई और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए. इनमें एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है.

एक ही परिवार पर कहर

लबघड़िया गांव में एक ही परिवार के पांच लोग वज्रपात की चपेट में आ गए. इसमें 35 वर्षीय जवाहर शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. वहीं बलैठा पंचायत के नागपुर गांव में भी एक युवक की मौत बिजली गिरने से हो गई.

प्रशासन की पुष्टि

प्रशासन ने बताया कि जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में कुल पांच लोगों की मौत हुई है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें-हनुमानगढ़ के गुड़िया गांव में अलसुबह पुलिस की ‘सिंघम स्टाइल’ रेड! आसमान में उड़े ड्रोन, जमीन पर दौड़े स्निफर डॉग्स

गांवों में मातमी सन्नाटा

लगातार बारिश और वज्रपात से हुई इन घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया है. गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सहमे हुए हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में खेतों और खुले स्थानों पर काम करने से बचें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital