Urdu Conclave 2026

रिजल्ट के चक्कर में कोचिंग वॉर? ज्ञान बिंदु के रोशन आनंद हुए गिरफ्तार, बोले- कोचिंग को बर्बाद करने के लिए रचा गया पूरा खेल

Khan Sir Coaching Clash: पटना में वायरल शिक्षक ‘खान सर’ के कोचिंग के बाहर मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना हुई है. इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद यादव सर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई. जिस दौरान रोशन आनंद काफी आग बबूला दिखाई दिये.

Khan Sir Coaching Clash

Khan Sir Coaching Clash

Khan Sir Coaching Clash: पटना में वायरल शिक्षक ‘खान सर’ के कोचिंग के बाहर मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना हुई है. इस दौरान खान सर कोचिंग क्लासेज के सुरक्षा गार्ड को चोटें आई है. बताया जा रहा है कि उसका सिर फट गया है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इस घटना का कारण खान कोचिंग क्लासेज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों में झड़प होना बताया गया है. दोनों पक्षों के विवाद के चलते दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई है. कई राउंड फायरिंग की भी खबरें सामने आई है.

इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद यादव सर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई. जिस दौरान रोशन आनंद काफी आग बबूला दिखाई दिये. उन्होंने कहा कि, जब गोली नहीं चली तब भी खान सर ने मीडिया में आकर क्यों झूठ बोला कि 10 राउंड फायरिंग मेरे सामने चली है.

फायरिंग की घटना को नकारा

बता दें कि, इस मामले में खान कोचिंग की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है, जिसमें बताया गया कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के लोगों ने फायरिंग की है. दूसरी तरफ ज्ञान कोचिंग पक्ष ने भी खान कोचिंग की तरफ के लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया है.

रोशन आनंद ने मीडिया से कहा कि, हमारे खिलाफ साजिश रची गई है. यह सारा कांड रिजल्ट को लेकर किया गया है ताकि ज्ञान बिंदु कोचिंग को बर्बाद किया जा सके. उन्होंने कहा कि कोई गोली नहीं चली, लेकिन फिर भी कहा गया है कि गोली चली है.

खान सर का भी आया बयान

मामले को लेकर खान सर ने अपना बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि हम इतनी कम फीस में छात्रों को पढ़ा रहे हैं, और इसके नतीजे शानदार आ रहे हैं, हो सकता है इस वजह से घटना को अंजाम दिया गया.

ये भी पढ़ें- CJP ने मैदान में उतारे 3 नए कॉकरोच, क्या ‘AAP’ की B-टीम तैयार कर रहे अभिजीत दीपके? सोशल मीडिया पर लगे आरोप

पटना का मुसल्लहपुर हाट इलाका इस समय छावनी में तब्दील है. चारों तरफ पुलिस का पहरा है. प्रशासन की कोशिश है कि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना ना घट सके. पटना के इस इलाके में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले छात्र रहते हैं. अब यह इलाका पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया है. दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read