Bharat Express DD Free Dish

“खान सर शिक्षक के नाम पर कलंक है” कोचिंग विवाद पर गर्म हो गए गुरु रहमान, सबको रगड़ कर धो डाला

Guru Rahman On Khan Sir: पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद पर गुरु रहमान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने दोनों को शिक्षक के नाम पर कलंक बता दिया. उन्होंने कहा कि ये लोग कोई शिक्षक नहीं हैं.

Guru Rahman On Khan Sir

Guru Rahman On Khan Sir

Guru Rahman On Khan Sir: पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद पर गुरु रहमान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने दोनों को शिक्षक के नाम पर कलंक बता दिया. उन्होंने कहा कि ये लोग कोई शिक्षक नहीं हैं.

आज पटना में खान सर के कोचिंग के बाहर मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना हुई. खान सर ने इसका आरोप ज्ञान बिंदु कोचिंग पर लगाया. खान सर के मुताबिक वो कम फीस में छात्रों को पढ़ा रहे हैं और नतीजे शानदार आ रहे हैं. इस वजह से घटना को अंजाम दिया गया.

कलंक है खान सर

अब इस मामले को लेकर पटना के रहमान गुरु ने दोनों पक्षों को लताड़ लगाया. उन्होंने कहा कि यह विवाद लंबे समय से चल रहा है. जबतक दोनों नौटंकी नहीं छोड़ेंगे यह विवाद चलता रहेगा. इनमें से एक 12 हजार (सरकारी नौकरी में सलेक्शन) बोल रहा है, दूसरा 10 हजार बोल रहा है. बाकि जितने बिहार और भारत के कोचिंग संस्थान हैं वो लोग कबूतर उड़ा रहे हैं?

गुरु रहमान ने खान सर और रौशन आनंद को शिक्षक मानने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि ये लोग शिक्षक कहलाने के लायक नहीं है. दोनों शिक्षक के नाम पर कलंक हैं और बच्चों के भविष्य के नाम पर कलंक है. एक तरफ सरकार पढ़ेगा बिहार तो बढ़ेगा बिहार का नारा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ ये दोनों बच्चों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं.

खान सर के कोचिंग के बाहर हुई मारपीट

बता दें कि, पटना में वायरल शिक्षक ‘खान सर’ के कोचिंग के बाहर मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना हुई है. इस दौरान खान सर कोचिंग क्लासेज के सुरक्षा गार्ड को चोटें आई है. बताया जा रहा है कि उसका सिर फट गया है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें- रिजल्ट के चक्कर में कोचिंग वॉर? ज्ञान बिंदु के रोशन आनंद हुए गिरफ्तार, बोले- कोचिंग को बर्बाद करने के लिए रचा गया पूरा खेल

इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद यादव सर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई. जिस दौरान रोशन आनंद काफी आग बबूला दिखाई दिये. उन्होंने कहा कि, जब गोली नहीं चली तब भी खान सर ने मीडिया में आकर क्यों झूठ बोला कि 10 राउंड फायरिंग मेरे सामने चली है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read