Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लालू यादव के परिवार पर छापेमारी पर खड़गे का बयान, बोले ‘पानी सिर से ऊपर चला गया’

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद खड़गे का बयान आया.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके ‘लोकतंत्र की हत्या’ करने का आरोप लगाया है. खड़गे ने ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार, विपक्षी नेताओं पर ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास कर रही है. खड़गे ने कहा, जब देश से भगोड़े करोड़ों लेकर भागे तब मोदी सरकार की एजेंसियां कहां थीं? जब परम मित्र की संपत्ति आसमान छूती है तो जांच क्यों नहीं होती? इस तानाशाही का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी.

ये भी पढ़े:- UP Record Liquor Sale: होली त्योहार पर करोड़ों रुपये की शराब गटक गए यूपीवाले, टूटा रिकॉर्ड

परिवार को सताया जा रहा

उन्होंने कहा, पिछले 14 घंटे से मोदी जी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर पर ईडी बैठा रखी है. उनकी गर्भवती पत्नी और बहनों को सताया जा रहा है. लालू प्रसाद जी बुजुर्ग हैं, बीमार हैं, तब भी मोदी सरकार ने उनके प्रति मानवता नहीं दिखाई. अब पानी सिर के ऊपर से चला गया है.

ये भी पढ़े:- Meta Layoffs: मेटा फिर कर्मचारियों की करेगी छंटनी, अगले सप्ताह 11 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

खड़गे का बयान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद खड़गे का बयान आया है. ये छापेमारी दक्षिणी दिल्ली के उस घर में हुई, जहां लालू यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद थे. इसके साथ ही ईडी ने बिहार के कई शहरों में भी लालू प्रसाद यादव के परिवार और आरजेडी नेताओं के परिसरों में छापेमारी की.

वहीं बीते सोमवार को पटना में सीबीआई की टीम ने राबड़ी देवी से चार-पांच घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद अगले दिन मंगलवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी दिल्ली में करीब 2.30 घंटे तक पूछताछ की गई थी.

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital