Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gujarat CM Bhupendra Patel: सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, फिर बिल्डर से CM तक का सफर, जानें भूपेंद्र पटेल कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Bhupendra Patel: भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी ऐसे समय संभाली थी जिस वक्त राज्य में विधानसभा चुनाव होने में लगभग सवा साल का समय बचा था.

Gujarat

समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते भूपेंद्र पटेल

Bhupendra Patel: गुजरात में शनिवार को बीजेपी की विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लग गई. बैठक में बीजेपी विधायक कनु देसाई ने भूपेन्द्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिस पर सर्वसम्मति से विधायकों ने मुहर लगाई. इस तरह भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे. पहली बार, भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी ऐसे समय संभाली थी जिस वक्त विधानसभा चुनाव में सवा साल का वक्त बचा था.

पेशे से इंजीनियर रहे भूपेंद्र पटेल ने बिल्डर के तौर पर अपनी पहचान बनाई और इसके बाद वे राजनीति में आ गए. इस वक्त उनकी गिनती गुजरात में बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती है. भूपेंद्र पटेल पाटीदार समुदाय से आते हैं. पाटीदार समुदाय के पास गुजरात की सत्ता की चाबी होने की बात कही जाता है. पाटीदार आंदोलन को खत्म कराने में भी भूपेंद्र पटेल की अहम भूमिका रही. भूपेंद्र पटेल गुजरात की घाटलोदिया विधानसभा सीट से विधायक हैं और समर्थकों के बीच ‘दादा’ के नाम से लोकप्रिय हैं.

भूपेंद्र पटेल का राजनीतिक सफर

भूपेंद्र पटेल 1995 में अहमदाबाद के मेमनानगर नगर पालिका के पहली बार सदस्य चुने गए. इसके बाद 1999 और फिर 2004 में भी इसके सदस्य रहे. 1999 से 2004 तक वह नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे. वे अहमदाबाद नगर निगम के उपाध्यक्ष रहे. इसके अलावा, 2015 से 2017 तक अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे. 13 सितंबर,2021 को भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के सीएम के तौर पर शपथ ली थी. 2022 के विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र पटेल ने घाटलोदिया सीट से चुनाव लड़ा और 1.92 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें: Gujarat: दूसरी बार गुजरात की कमान संभालेंगे भूपेंद्र पटेल, सुर्खियों से दूर रह बीजेपी को दिलाई रिकॉर्डतोड़ जीत

अमित शाह ने जताया था भरोसा

गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि यदि बीजेपी गुजरात में विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करती है तो भूपेंद्र पटेल राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे रहेंगे. अमित शाह ने अपने बयान के साथ ही यह साफ कर दिया कि भूपेंद्र पटेल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और पार्टी की नजर पीएम नरेंद्र मोदी और शाह के गृह राज्य में लगातार सातवीं बार सत्ता हासिल करने पर है.

भूपेंद्र पटेल के पास कितनी संपत्ति है?

चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, भूपेंद्र पटेल के पास कुल आठ करोड 22 लाख रुपये की संपत्ति है. भूपेंद्र पटेल के नाम कोई जमीन नहीं है. हालांकि, पत्नी हेतलबेन के नाम 16 लाख 30 हजार की जमीन है. उनके पास नकदी दो लाख 15 हजार 450 रुपए हैं जबकि पत्नी के पास तीन लाख 52 हजार 350 रुपये हैं. इसके अलावा गुजरात के सीएम के पास करीब 25 लाख, जबकि उनकी पत्नी के पास 47 लाख 50 हजार रुपए के गहने हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital