Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चॉकलेट का लालच… कार में हैवानियत और ब्लैकमेलिंग! कोलकाता की इस वारदात ने दहलाया, गहरे सदमे में मासूम

कोलकाता के बेहाला इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां के सरशुना में एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं.

रिपोर्ट- संजय मांझी


कोलकाता के बेहाला इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां के सरशुना में एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं. आरोप है कि बच्ची को पहले झांसे में लिया गया, फिर उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया. इस खबर के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में भारी गुस्सा और तनाव का माहौल है.

यह पूरी कहानी पिछले महीने 17 अप्रैल की बताई जा रही है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और उसे अपने जाल में फंसा लिया. आरोप है कि उस चॉकलेट में कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिसे खाते ही बच्ची बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी उसे जबरन एक कार में डालकर वहां से फरार हो गए. सुनसान जगह पर ले जाकर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. हैवानियत यहीं नहीं रुकी; आरोपियों ने इस पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया. इसके बाद बच्ची को डराया-धमकाया गया कि अगर उसने मुंह खोला, तो यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया जाएगा.

डर के साए में घुटती रही मासूम

इस खौफनाक हादसे और धमकी के बाद बच्ची इस कदर डर गई कि उसने कई दिनों तक घर में किसी को कुछ नहीं बताया. वह अंदर ही अंदर घुटती रही और गहरे सदमे में चली गई. लेकिन कुछ दिनों से उसका बर्ताव अचानक बदला-बदला सा रहने लगा, जिसे देखकर माता-पिता को शक हुआ. काफी पूछने और प्यार से समझाने के बाद आखिरकार बच्ची का सब्र टूटा और उसने रोते हुए अपने साथ हुई इस दरिंदगी की पूरी कहानी बयां कर दी. सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. बिना वक्त गंवाए, माता-पिता ने 20 मई को सरशुना थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.

निष्पक्ष जांच की मांग

मामले को देख प्रशासन भी हरकत में आ गया है. इस अपराध की जांच कहां तक पहुंची, इसका जायजा लेने खुद बेहाला पश्चिम के विधायक डॉ. इंद्रनील खान सरशुना थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात की और कहा कि इस मामले में रत्ती भर भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने मांग की है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष हो और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाए. वैसे भी डॉ. खान इलाके में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर पहले भी काफी मुखर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बदलेगा कर्नाटक का निजाम! सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार के 3 समीकरण, क्या कांग्रेस में लगेगी तीसरे की लॉटरी?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital