Mathura Temple Donation Loot
Mathura Temple Donation Loot: अयोध्या के श्री राम मंदिर में लूट के बाद अब मथुरा से भी ऐसी ही घटना सामने आई है. दिनेश फलाहारी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दान और चढ़ावे को लेकर घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने खून से सीएम योगी को पत्र लिखकर बताया कि प्रबंध कमेटी वाले सीसीटीवी बंद कर मंदिर से लूट कर रहे हैं.
दिनेश फलाहारी महाराज ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी में यह भी दावा किया है कि प्रबंध कमेटी के लोगों के पास पहले कुछ भी नहीं था, लेकिन अब वो करोड़ों की संपत्ति और गाड़ियों में घूम रहे हैं.

सीसीटीवी बंद कर दान का हो रहा बंदरबांट
सीएम योगी को लिखी यह चिट्ठी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें दिनेश फलाहारी महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि, जिस तरह से अयोध्या के श्री राम मंदिर में दान की राशि में लूटपाट हो रही है. वैसे ही कृष्ण जन्मभूमि मथुरा मंदिर में भी दान राशि का बंदरबांट किया जा रहा है.
उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि मथुरा में कोई और चोरी नहीं कर रहा बल्कि प्रबंध कमेटी वाले ही कर रहे हैं. यहां कई सालों से चंदे की चोरी चल रही है. जब दानपात्रों को खोला जाता है तो सीसीटीवी बंद कर दिये जाते हैं और दान पात्र में चढ़े पैसे, आभूषण, हीरे और जवरात का बंदरबांट कर लिया जाता है.

प्रबंधन वालों के पास यूपी से लेकर उत्तराखंड तक जमीनें
दिनेश फलाहारी महाराज ने अपनी चिट्ठी में आगे कहा,
जो मंदिर प्रबंधन वाले पहले स्कूटर और गाड़ियों से चलते थे. वो आज करोड़ों की गाड़ियों से चल रहे हैं. उन्होंने यूपी से लेकर उत्तराखंड तक जमीनें खरीद रखी है. इनके पास अब कोठी, बंगला और फॉर्म हाउस तक हैं.
उन्होंने सीएम योगी से मांग की कि इस मामले की वो सीबीआई से जांच करायें. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो वो खुद इलाहाबाद हाईकोर्ट जाएंगे और अर्जी लगायेंगे. उन्होंने आगे कहा कि सालों से हिंदुओं को लूटा जा रहा है. इससे बचाने का एक ही उपाय है कि सीएम योगी इस पूरे प्रबंधन को खुद अपने हाथों में ले लें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




