Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भाजपा सांसद Tejasvi Surya ने कार्नाटिक गायिका और भरतनाट्यम कलाकार Sivasri Skandaprasad से रचाई शादी

बेंगलुरु साउथ के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कार्नाटिक गायिका और भरतनाट्यम कलाकार शिवाश्री स्कंदप्रसाद से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की.

Tejaswi Surya Wedding

Tejasvi Surya Wedding: बेंगलुरु साउथ से भाजपा सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने गुरुवार को कार्नाटिक गायिका और भरतनाट्यम कलाकार शिवाश्री स्कंदप्रसाद से शादी कर ली. यह विवाह समारोह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक रूप से पैलेस ग्राउंड्स में संपन्न हुआ. शादी में कन्नड़ और तमिल परंपराओं का समावेश किया गया, जिससे दोनों के सांस्कृतिक जुड़ाव की झलक दिखी.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं. कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक विजयेंद्र येदियुरप्पा ने भी तेजस्वी और शिवाश्री को सुखद वैवाहिक जीवन की बधाई दी.

संगीत से जुड़ी प्रेम कहानी

तेजस्वी सूर्या, जो दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष हैं. वह पहली बार शिवाश्री से चेन्नई के एक संगीत कार्यक्रम में मिले थे. परिवार के एक सदस्य के अनुसार, “2022 के चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी ने शिवाश्री का एक कार्यक्रम अटेंड किया. वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई. पहले यह केवल संगीत तक सीमित था, लेकिन जल्द ही दोनों के विचार मिलने लगे और प्यार हो गया.”

शिवाश्री स्कंदप्रसाद कौन हैं?

शिवाश्री चेन्नई की रहने वाली हैं. वह एक प्रशिक्षित कार्नाटिक गायिका और भरतनाट्यम कलाकार हैं. उन्होंने शास्त्र विश्वविद्यालय (Sastra University) से बायो-इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है, लेकिन करियर के लिए कला क्षेत्र को चुना. उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम में भी डिग्री प्राप्त की है.

इसके अलावा वे ‘आहुति’ की संस्थापक और निदेशक हैं. यह एक ऐसा मंच है जो भारतीय संस्कृति और कलाओं को युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास करता है. वह गायन, नृत्य, कविता पाठ, पेंटिंग और मॉडलिंग भी करती हैं. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने दवा से जुड़े शोध कार्य भी किए हैं और उनके दो शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं.

पीएम मोदी ने की थी तारीफ

शिवाश्री सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. हाल ही में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके कन्नड़ भजन की सराहना की थी. पीएम मोदी ने इसे “भक्ति की सुंदर अभिव्यक्ति” बताया था. इस पर शिवाश्री ने कहा था कि यह उनके लिए “कल्पना से परे सम्मान” है.


ये भी पढ़ें- Ranya Rao: 14.8 किलो सोना बेल्ट-जैकेट में छिपा लाईं ये कन्नड़ एक्ट्रेस, बेंगलुरू में गिरफ्तार; करोड़ों की नकदी जब्त


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital