Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lakhimpur Kheri: शादी का झांसा देकर सिपाही ने युवती से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज, आरोपी हुआ फरार

युवती ने आरोप लगाया कि उसने पहले भी कई बार शिकायत की लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी. इसके बाद उसे महिला आयोग में शिकायत करनी पड़ी.

UP Police

फोटो-सोशल मीडिया

Edited by Nitish Pandey

अवध किशोर जायसवाल

Lakhimpur Kheri: खाकी को दागदार करने की खबरों का सिलसिला यूपी में रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से सामने आई है. यहां पर पुलिस लाइन लखीमपुर में तैनात एक सिपाही पर कानपुर की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है और इसके बाद मामला महिला थाने में दर्ज किया गया है. तो वहीं सिपाही आरोप लगने के बाद से ही फरार है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक कानपुर से लखीमपुर आई एक युवती ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही निशांत पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला थाने में FIR दर्ज कराई है. युवती ने बताया कि वह मूल रूप से औरैया की रहने वाली है. उसने मीडिया को बताया कि सिपाही बीते वर्ष कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी में तैनात था. युवती ने आरोप लगाया कि सिपाही फेसबुक से नंबर निकालकर पहले तो उसे मैसेज करने लगा. इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया और उससे जबरन दुष्कर्म किया. युवती ने आरोप लगाया कि करीब दो साल तक वह शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. इसी बीच उसका ट्रांसफर लखीमपुर खीरी हो गया. इस पर युवती ने यहां आकर उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया.

ये भी पढ़ें- Kasganj: रेलवे ट्रैक पर बेहोश होकर गिरी महिला, ऊपर से धड़धड़ाती निकल गई मालगाड़ी, फिर जो हुआ देखकर चौंक गए लोग, वायरल हुआ वीडियो

युवती ने आरोप लगाया कि इस संबंध में वह पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन सिपाही के दबाव के कारण कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई. महिला ने बताया कि वह लगातार सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करती रही. तो इसी बीच सिपाही लखीमपुर पुलिस लाइन में आ गया. युवती ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला आयोग में उसके बयान भी दर्ज किए गए. युवती लखीमपुर खीरी पहुंची और एसपी गणेश प्रसाद साहा से शिकायत की. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में FIR दर्ज कर ली है. वहीं जिस सिपाही पर महिला ने आरोप लगाया हैं वह सिपाही फरार बताया जा रहा हैं. इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी नेपाल सिंह ने बताया कि, युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. तो वहीं उन्होंने बताया कि सिपाही की भी तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital