Bharat Express DD Free Dish

लाल किला ब्लास्ट का फंडिंग एंगल! ED ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के घरों-दफ्तरों पर मारा छापा, बड़े मॉड्यूल से कनेक्शन का शक

ED Raids Al Falah University: ईडी ने दिल्ली के ओखला-जामिया नगर सहित 25 अल-फलाह यूनिवर्सिटी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. ईडी की टीमें यूनिवर्सिटी, उसके ट्रस्टियों और उससे जुड़े लोगों के ऑफिस-घर खंगाल रही है.

ED Raids Al Falah University

ED Raids Al Falah University: दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट के मामले में फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी चर्चा में है. यूनिवर्सिटी के 4 डॉक्टर इस ब्लास्ट में शामिल होने के आरोप में एनआईए की गिरफ्त में हैं. अब इस संस्थान पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी नजर पड़ गई है. मंगलवार को ईडी ने दिल्ली के ओखला-जामिया नगर सहित 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. ईडी की टीमें यूनिवर्सिटी, उसके ट्रस्टियों और उससे जुड़े लोगों के ऑफिस-घर खंगाल रही है. आरोप है कि इस संस्थान की फंडिंग और वित्तीय लेनदेन में गंभीर गड़बड़ी हुई है. जांच अभी शुरुआती स्टेज में है, लेकिन एजेंसी इसे बड़े मॉड्यूल से जोड़कर देख रही है.

अल-फलाह यूनिवर्सिटी इस समय व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल को लेकर चर्चा के केंद्र में है. इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में यूनिवर्सिटी के खिलाफ दर्ज दो मामलों में समन जारी किये थे.

चेयरमैन को भेजा जा चुका है समन

इस यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को जांच एजेंसियों ने तब समन भेजा जब संस्थान के कामकाज और उसकी गतिविधियों को लेकर एजेंसियों को शक था. सूत्रों के मुताबिक लाल किले के पास हुए हालिया ब्लास्ट मामले में कई आरोपियों का इसी यूनिवर्सिटी से लिंक है. इस वजह से जांच अधिकारी संस्थान के रिकॉर्ड, फंडिंग, ट्रांजेक्शन सहित हर लेयर को खंगाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- लालू परिवार में चलेगा सुदर्शन चक्र! रोहिणी के पक्ष में खड़े हुए तेज प्रताप, विरोधियों को दी श्रीकृष्ण की चेतावनी

नियमों को ताक पर रखकर किया गया विस्तार

जांच एजेंसियों को शक है कि इस यूनिवर्सिटी के विस्तार में नियमों को ताक पर रखकर काम किया गया. जो ब्लास्ट के बाद बाहर सतह पर आ गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में प्रशासन यूनिवर्सिटी पहुंचकर संस्थान की जांच की, जिसमें पता चला कि कई निर्माण बिना मंजूरी या फिर नियमों को ताक पर रखकर किये गए. इसके बाद अब एजेंसियों को यूनिवर्सिटी के फंडिंग और लेनदेन पर भी शक है.

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो मामले दर्ज कर चुकी है. जिसमें जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप हैं. अब प्रशासन अगली कार्रवाई इन अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read