Bharat Express DD Free Dish

लालू परिवार में चलेगा सुदर्शन चक्र! रोहिणी के पक्ष में खड़े हुए तेज प्रताप, विरोधियों को दी श्रीकृष्ण की चेतावनी

Tej Pratap Support Rohini Acharya: तेज प्रताप यादव ने चेतावनी देते हुए बहन के अपमान पर सुदर्शन चक्र चलाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि जो भी हमारी बहन का अपमान करेगा, उसपर श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा.

Tej Pratap Support Rohini Acharya

Tej Pratap Support Rohini Acharya: बिहार चुनाव के नतीजों ने लालू परिवार में जंग छेड़ दी है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार से सन्यास लेने का ऐलान करते हुए, तेजस्वी यादव पर चप्पल से मारपीट करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद लालू परिवार में दो गुट बन गया है. जिसमें एक तरफ रोहिणी तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव हैं. रोहिणी आचार्य के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब खुलकर अपनी बहन के पक्ष में नजर आ रहे हैं.

तेज प्रताप यादव ने चेतावनी देते हुए बहन के अपमान पर सुदर्शन चक्र चलाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि जो भी हमारी बहन का अपमान करेगा, उसपर श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा. उन्होंने सोमवार को एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. तेज प्रताप ने कहा कि बहन का अपमान उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है. जयचंदों को इसका परिणाम चुकाना होगा.

tej pratap

रोहिणी का अपमान नहीं करूंगा सहन

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा कि हमारी रोहिणी आचार्या दीदी के साथ जयचंदों के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार ने उन्हें झकझोर दिया है. उन्होंने कहा कि जो मेरे साथ हुआ वो मैंने बर्दाश्त कर लिया, लेकिन बहन का अपमान मैं सहन नहीं करूंगा.

उन्होंने राजद में अपने विरोधियों को जयचंद संबोधित करते हुए कहा कि लालू यादव के परिवार पर वार को बिहार की जनता बिल्कुल माफ नहीं करेगी.

मेरी बहन का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज

तेज प्रताप यादव ने लिखा कि, रोहिणी दीदी जो बात कह रही हैं, वो बिल्कुल सही है. एक मां,एक महिला और एक बहन होने के नाते उन्होंने वो सराहनीय काम किया है, जो शायद ही कोई कर सकता है. मेरी बहन का नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा.

ये भी पढ़ें- ईरान जाने वाले भारतीय नागरिक ध्यान दें! तेहरान ने वीजा छूट सुविधा रोकी, फ्रॉड एजेंटों से सतर्क रहने की सख्त सलाह

चुनाव में हार के बाद लालू परिवार में फूट

बता दें कि, बिहार चुनाव में राजद को करारी हार का सामना करना पड़ा. साल 2025 के विधानसभा चुनाव में राजद के सिर्फ 25 उम्मीदवार विधानसभा पहुंचने में सफल हो पाए. जिसके बाद से लालू परिवार में जंग शुरू हो गई.

बीते शनिवार को रोहिणी आचार्य ने अचानक ट्वीट कर बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी. उन्होंने परिवार और राजनीति को त्यागते हुए तेजस्वी यादव पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आज से मैं राजनीति छोड़ रही हूं साथ ही परिवार से भी अब मेरा कोई नाता नहीं रहेगा. रोहिणी ने परिवार में इस फूट के लिए राजद से राज्यसभा सांसद संजय यादव और रमीज़ को जिम्मेदार ठहराया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read