Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लालू के भतीजे पर असलहा दिखाकर बिल्डर से दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, केस दर्ज

Patna: नागेंद्र पर पहले से ही छह आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है. फिलहाल वे एक मामले में जमानत पर रिहा हैं.

lalu yadav

Patna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव के भतीजे पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. तेजस्वी यादव के चचेरे भाई नागेंद्र राय पर एक बिल्डर से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में पटना के थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है.

पहले से दर्ज हैं छह आपराधिक मामले

मिली जानकारी के अनुसार पटना में 11 मार्च को शुभ शौर्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक नितिन एक प्लॉट पर सरकारी अमीन से 12 कट्ठा जमीन की नपाई करवा रहे थे, इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी. लेकिन जब पुलिस वहां से चली गई उसके लगभग एक घंटे बाद नागेंद्र राय असलहों से फायरिंग करते हुए अपने लोगों के साथ वहां पहुंचे और बिल्डर से 2 करोड़ रुपये की मांग करने लगे. उनका कहना था कि बिना पैसे दिए तुम यहां नापी कैसे करा सकते हो. नागेंद्र पर पहले से ही छह आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है. फिलहाल वे एक मामले में जमानत पर रिहा हैं.

क्या कहा पुलिस ने

मामले में दानापुर थाने के एसएचओ केपी सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि नितिन कुमार ने 13 मार्च को थाने में इस मामले को लेकर शिकायत की थी. जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी. जिसमें यह कहा गया है कि 11 मार्च को पटना के मेंदानापुर-खगौल रोड पर नपाई के दौरान पुलिस के जाने के बाद नागेंद्र राय ने वहां पहुंच कर अपनी पिस्तौल तान दी और नितिन कुमार के भाई की पिटाई कर डाली. वहीं नितिन का कहना था कि उन्होंने स्थानीय पुलिस को फोन किया था, लेकिन वहां से उन्हें निराशा हाथ लगी. इसके बाद उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख के कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करायी.

इसे भी पढ़ें: Lucknow: 70 वर्षीय बुजुर्ग ने LDA अधिकारी पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप, कहा- चश्मा भी तोड़ा, वीडियो वायरल

घटना का बनाया वीडियो

लालूप्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर यादव के बेटे नागेंद्र राय ने इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चलाई थी. वहीं इस दौरान हुई फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं. बिल्डर का कहना है कि वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले और मोबाइल में घटना का कुछ फुटेज भी रिकार्ड किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital