Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रिलायंस Jio के चार महीने में घटे 1.6 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, BSNL में तेजी के साथ बढ़ रही ग्राहकों की संख्या

बीते चार महीने में बीएसएनएल ने 68 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं. अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस जियो के पास 47.48 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं.

Reliance Jio

रिलायंस जियो के ग्राहकों में आई कमी.

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स (Jio Subscribers) की संख्या चार महीनों में 1.65 करोड़ कम हो गई है. रिलायंस जियो के अक्टूबर में 37.6 लाख मोबाइल ग्राहक घट गए हैं. वहीं, सितंबर 2024 में 79 लाख, अगस्त 2024 में 40 लाख और जुलाई 2024 में 7.58 लाख से अधिक मोबाइल सब्सक्राइबर्स कम हुए थे.

एयरटेल ने जोड़े 24 लाख नए ग्राहक

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आंकड़ों के अनुसार, भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने सितंबर में 14.3 लाख से अधिक ग्राहक खोने के बाद अक्टूबर में लगभग 24 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं.

टैरिफ प्लान महंगे होने से घटे ग्राहक

एयरटेल के अगस्त 2024 में 24 लाख और जुलाई 2024 में 16 लाख सब्सक्राइबर्स घटे थे. वोडाफोन आइडिया के अक्टूबर में 19 लाख से अधिक मोबाइल ग्राहक कम हुए हैं, जबकि सितंबर में 15.5 लाख की गिरावट आई थी. निजी दूरसंचार कंपनियों के ग्राहकों की संख्या में गिरावट का कारण कंपनियों द्वारा 2024 के मध्य में की गई टैरिफ वृद्धि को माना जा रहा है, जो कि जुलाई में लागू हुई थी.

BSNL में ग्राहकों की हो रही बढ़ोतरी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के सब्सक्राइबर्स की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. अक्टूबर में बीएसएनएल ने पांच लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं.

बीते चार महीने में बीएसएनएल ने 68 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं. अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस जियो के पास 47.48 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं. वहीं, भारती एयरटेल के पास 28.7 करोड़, वोडाफोन आइडिया के पास 12.5 करोड़ और बीएसएनएल के पास 3.6 करोड़ ग्राहक हैं. कुल बाजार हिस्सेदारी में रिलायंस जियो 39.99 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, उसके बाद भारती एयरटेल 33.50 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है.

115 करोड़ कुल ग्राहक

वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के पास क्रमशः 18.30 प्रतिशत और 8.05 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है. अक्टूबर के अंत में कुल वायरलेस ग्राहकों की संख्या 115 करोड़ थी, जिसमें 0.29 प्रतिशत की मामूली मासिक गिरावट दर्ज की गई थी. वायरलाइन ग्राहकों की संख्या सितंबर के अंत में 3.6 करोड़ से बढ़कर अक्टूबर के अंत में 3.7 करोड़ हो गई है.

यह भी पढ़ें- अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने 400 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यू पर एयर वर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण किया

निजी कंपनियों के पास 31 अक्टूबर तक वायरलेस ग्राहकों का 91.78 प्रतिशत हिस्सा था, जबकि बीएसएनएल और एमटीएनएल की बाजार हिस्सेदारी केवल 8.22 प्रतिशत थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital