Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Land For Job Scam: जमीन के बदले नौकरी के मामले में लालू, राबड़ी और मीसा भारती को मिली जमानत, CBI ने नहीं किया विरोध

यह मामला लालू प्रसाद यादव के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान लालू के परिवार को कथित तौर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई नियुक्तियों से जुड़ा है.

Land For Job Scam

राबड़ी देवी और लालू यादव

Edited by Nitish Pandey

Land For Job Scam: जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में दिल्ली कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी-राजद सांसद मीसा भारती और अन्य आरोपियों को जमानत दे दी. कोर्ट ने कहा कि CBI ने गिरफ्तारी के बिना चार्जशीट दायर की है. मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती जमीन के बदले नौकरी के कथित घोटाले से जुड़े एक मामले में बुधवार को दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट पहुंचे. लालू यादव का हाल ही में गुर्दे का प्रतिरोपण हुआ था. लालू यादव कोर्ट परिसर में ‘व्हील चेयर’ पर नजर आए.

लालू, राबड़ी और मीसा सुबह करीब 11 बजे न्यायाधीश गीतांजलि गोयल के समक्ष पेश हुए. कोर्ट में लालू के वकील इस मामले में जमानत की मांग की, जिसका सीबीआई द्वारा विरोध नहीं किया गया. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपए के निजी मुचकले पर जमानत दी.

ये भी पढ़ें: Land For Job Scam: लालू की बेटे और बेटियों के घर पर ED की रेड, मिले 53 लाख कैश, सोना भी जब्त

यह मामला लालू प्रसाद यादव के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान लालू के परिवार को कथित तौर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई नियुक्तियों से जुड़ा है. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने आरोप पत्र में कहा कि भारतीय रेलवे के निर्धारित मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए रेलवे में नियुक्तियां की गईं. इसमें नौकरी के बदले में उम्मीदवारों द्वारा सीधे या अपने करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के जरिए राजद प्रमुख एवं तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को बाजार दरों से काफी कम कीमत पर जमीन बेचने का भी आरोप लगाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital