Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Land For Job Scam: लालू की बेटे और बेटियों के घर पर ED की रेड, मिले 53 लाख कैश, सोना भी जब्त

जमीन के बदले नौकरी घोटला उस वक्त का है जब लालू प्रसाद संप्रग-1 सरकार में रेल मंत्री थे.

lalu yadav

Land For Job Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के करीबी सहयोगियों और परिवार के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 53 लाख रुपये नकद, 540 ग्राम सोना, 1.5 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण और 1900 अमेरिकी डॉलर जब्त किए हैं. जांच एजेंसी के एक अधिकारी के मुताबिक, घोटाले के सिलसिले में लालू प्रसाद के करीबी सहयोगियों और परिवार के सदस्यों के आवासों पर शुक्रवार को की गई छापेमारी में उपरोक्त बरामदगी की गई.

इसे भी पढ़ें: UP News: हाथ जोड़कर थाने पहुंचा इनामी बदमाश, बोला- “अपराध से तौबा”, आंखों में दिखा ‘मिट्टी में मिलने’ का खौफ

दिल्ली स्थित घरों सहित 15 स्थानों पर छापे

राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित घरों सहित 15 स्थानों पर छापे मारे गए. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल ही में इस मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद से पूछताछ की थी. ईडी का मामला सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर है. अपने मामले में, सीबीआई ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने मध्य रेलवे के तत्कालीन महाप्रबंधक और केंद्रीय रेलवे के सीपीओ की मिलीभगत से जमीन के बदले उनके या लालू परिवार के करीबी रिश्तेदारों के नाम पर लोगों को नियुक्त किया था.

इसे भी पढ़ें: Meta Layoffs: मेटा फिर कर्मचारियों की करेगी छंटनी, अगले सप्ताह 11 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

जमीन के बदले नौकरी घोटला

जमीन के बदले नौकरी घोटला उस वक्त का है जब लालू प्रसाद संप्रग-1 सरकार में रेल मंत्री थे. 2004-2009 के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न ज़ोन में समूह D में विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और इसके बदले में उन्होंने अपनी ज़मीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को स्थानांतरित की थी.अधिकारियों ने कहा कि रागिनी यादव और चंदा यादव एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में पूर्व निदेशक थी, जिसे कथित तौर पर एक अभ्यर्थी से भूखंड मिला था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest