Manoj Sinha, Pahalgam terror attack, Operation Sindoor, Jammu Kashmir peace, Article 370, development in Kashmir, Gandhi Smriti, Kashmir startups, women-led startups, Pakistan response, PoK terror camps, Gandhi Art Gallery, Vijay Goel, Kashmir inclusive growth, Jammu Kashmir LG, terrorism in Kashmir
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने तीस जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति में ‘जम्मू और कश्मीर शांति की ओर’ विषय पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि घाटी में शांति भंग करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी. पहलगाम में हुए हमले के भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. इस हमले में शामिल आतंकियों की पहचान हो चुकी है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.
गांधी के सपनों का राज्य बनेगा जम्मू-कश्मीर- Manoj Sinha
एलजी मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर मौजूदा समय में शांति के पथ पर चल रहा है. हम स्थानीय प्रशासन और प्रधानमंत्री मोदी के प्रयोगों से जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का राज्य बनाने की ओर तेजी के साथ बढ़ रहे हैं.
बता दें कि तीस जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति में ‘जम्मू और कश्मीर शांति की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने की. कार्यक्रम के दौरान एलजी मनोज सिन्हा ने गांधी आर्ट गैलरी का उद्घाटन भी किया.
“आर्टिकल 370 हटने के बाद तेजी से हुआ विकास”
मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने अपने संबोधन के दौरान के दावा किया कि साल 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर का तेजी से समावेशी विकास हुआ है. इस दौरान करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये के हाईवे बनाए गए हैं. 5 हजार से ज्यादा घाटी में होटल खुल चुके हैं. एक हजार से ज्यादा स्टार्टअप शुरू हुए हैं, जिनका नेतृत्व ज्यादातर महिलाएं कर रही हैं.
वहीं इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि घाटी में शांति बहाली के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं. अनुच्छेद 370 की समाप्ति राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम था, जिसने दशकों से अशांत घाटी अब समग्र विकास की साक्षी बन रही है.
यह भी पढ़ें- मुंह खोला तो पहली बार क्या बोला छांगुर बाबा? ATS को बताए करोड़ों के ‘राज’
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल था. इस हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके और पाकिस्तान स्थित आतंकी सेंटर्स को तबाह कर दिया गया था.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


