Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुवाहाटी में हुई छात्रा की मौत का LNIPE ग्वालियर में असर: जानिए क्यों रजिस्ट्रार के इस्तीफे पर अड़े हैं छात्र?

LNIPE Protests 2026: LNIPE गुवाहाटी शाखा में छात्रा श्रुति उपाध्याय की असामयिक मौत के बाद ग्वालियर LNIPE में छात्रों का आक्रोश भड़क उठा. प्रदर्शनकारी छात्रों ने देर रात कुलगुरु को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा और अब भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.

छात्रा की मौत के विरोध में LNIPE ग्वालियर में प्रदर्शन करते और भूख हड़ताल पर बैठे छात्र.

(PC:भारत एक्सप्रेस)

LNIPE Protests 2026:मनोज चौहान/ग्वालियर: लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE) ग्वालियर में पिछले 14 दिनों से जारी छात्रों का आंदोलन अब और उग्र रूप ले चुका है. संस्थान की गुवाहाटी शाखा में पश्चिम बंगाल निवासी छात्रा श्रुति उपाध्याय की असामयिक मौत से आक्रोशित छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव करते हुए कुलगुरु को देर रात लगभग दो घंटे तक कथित रूप से बंधक बनाए रखा. मौके पर पहुंचे पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप और कुलगुरु द्वारा जांच के आश्वासन के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया.

LNIPE ग्वालियर में छात्रा की मौत के बाद उपजा असंतोष अब बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है. देर रात कुलगुरु को बंधक बनाने और अब छात्रों के भूख हड़ताल पर बैठने से परिसर में तनाव का माहौल है. हालांकि दिल्ली से आने वाली जांच टीम के आश्वासन के बाद प्रशासनिक भवन का ताला खुल गया है, लेकिन आंदोलन का भविष्य अब आगामी जांच प्रक्रिया और कॉलेज प्रशासन के रुख पर निर्भर करेगा.

2 घंटे तक प्रशासनिक भवन में कैद रहीं कुलगुरु

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित LNIPE परिसर में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासनिक भवन में कुलगुरु प्रोफेसर कल्पना शर्मा को बंधक बना लिया. लगभग दो घंटे तक कुलगुरु भवन के भीतर ही कैद रहीं. सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम भारी बल के साथ मौके पर पहुंची. इसके बाद अधिकारियों, कॉलेज प्रशासन और आक्रोशित छात्रों के बीच लंबी चर्चा हुई, जिसके बाद कुलगुरु को बाहर निकाला जा सका.

प्रदर्शनकारी छात्रों की 2 प्रमुख मांगें

आंदोलनरत छात्र गुवाहाटी शाखा में हुई छात्रा की संदिग्ध/असमय मौत के मामले में कड़ा रुख अपनाए हुए हैं. उनकी दो मुख्य मांगें हैं:

  1. संस्थान के रजिस्ट्रार तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें.
  2.  मृतक छात्रा श्रुति उपाध्याय के पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाए.

दिल्ली से आएगी जांच टीम, भूख हड़ताल शुरू

कुलगुरु और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दो दिन बाद दिल्ली से एक विशेष जांच टीम LNIPE आ रही है. जांच का लिखित/मौखिक आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने प्रशासनिक भवन का मुख्य गेट तो खोल दिया, लेकिन अपना प्रदर्शन वापस नहीं लिया. छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक जांच टीम की कार्रवाई संतोषजनक नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. इसी क्रम में 14 दिनों से धरना दे रहे छात्रों ने अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है, जिसके पहले दिन 4 छात्र क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं.

यह भी पढ़ें-4 पंडित, 4 मौत और 8 घंटे में एनकाउंटर! क्या है आजमगढ़ की भूतिया मर्डर मिस्ट्री?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital