Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

419 करोड़ ठगी, 7 गिरफ्तार, 25 करोड़ की संपत्ति जब्त, LUCC घोटाले में CBI का ताबड़तोड़ एक्शन

LUCC chitfund scam: LUCC चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में आरोपितों की 23 संपत्तियां कुर्क की हैं. इनकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी गई है.

LUCC chitfund scam: लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी (LUCC) चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने आरोपितों की संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में कुल 23 संपत्तियों को कुर्क किया है. इनकी अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियां

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपितों ने निवेशकों से ठगे गए पैसों से कई संपत्तियां खरीदी थीं. इसी आधार पर उत्तराखंड में छह, उत्तर प्रदेश में 16 और मुंबई में एक संपत्ति को कुर्क किया गया. उत्तराखंड में कार्रवाई प्रतिबंधित अनियमित जमा योजनाएं अधिनियम के तहत हुई, जबकि यूपी और महाराष्ट्र में अदालत की अनुमति से कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई.

मामला सीबीआई को कैसे मिला?

यह केस वर्ष 2025 में सीबीआई को सौंपा गया था. उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर एजेंसी ने राज्य में दर्ज कई मुकदमों को अपने हाथ में लिया. जांच में पता चला कि LUCC ने 1.60 लाख से ज्यादा निवेशकों को ऊंचे मुनाफे का लालच देकर 419 करोड़ रुपये जमा कराए और बाद में रकम का गबन कर लिया.

ये भी पढ़ें-‘NLC में हिस्सेदारी बेचना मंजूर नहीं’; सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, केंद्र की योजना पर जताई चिंता

गिरफ्तारियां और आगे की जांच

इस घोटाले में सीबीआई अब तक सात मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है. सभी न्यायिक हिरासत में हैं. एजेंसी का कहना है कि ठगी से जुड़ी अन्य संपत्तियों की पहचान भी की जा रही है और आगे और कार्रवाई की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital