Bharat Express DD Free Dish

कितनी खतरनाक है लखनऊ एयरपोर्ट पर बरामद 18 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड?

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर DRI ने बैंकॉक से आए दो यात्रियों से 18 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 18 करोड़ रुपये आंकी गई है, दोनों आरोपी गिरफ्तार…

रिपोर्ट-रवि


Lucknow Airport hydroponic weed seizure: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. यहां बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास से लगभग 18 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया गया है. हाइड्रोपोनिक वीड की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत लगभग 17 करोड़ 96 लाख रुपये है.

हाइड्रोपोनिक गांजा क्यों खतरनाक?

हाइड्रोपोनिक गांजा मिट्टी के बिना पानी और पोषक तत्वों से उगाया जाता है. इसमें THC (टेट्राहाइड्रोकैनाबिनॉल) की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो सामान्य गांजे से कहीं अधिक नशीला और खतरनाक होता है. यह युवाओं में तेजी से लत लगाता है और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है. एयरपोर्ट पर इसकी तस्करी रोकना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है.

12 वैक्यूम-पैक्ड पाउच में छिपाया गया था गांजा

तस्करों में शामिल एक महिला और पुरुष यात्री थाई एयर एशिया की उड़ान संख्या FD 146 द्वारा बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे थे. डीआरआई (Directorate of Revenue Intelligence) की टीम ने उनकी सामान की जांच की. जांच के दौरान गुलाबी और पारदर्शी वैक्यूम-पैक्ड 12 पाउच मिले. इन पाउच में हरे रंग का फूलनुमा पदार्थ भरा था, जिसके हाइड्रोपोनिक गांजा होने की पुष्टि हुई. बरामद प्रतिबंधित सामग्री को NDPS अधिनियम, 1985 की धारा 43 के तहत जब्त कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: खामेनेई की हत्या के पीछे किसकी बड़ी साजिश? सऊदी कनेक्शन पर वाशिंगटन पोस्ट का सनसनीखेज दावा

दोनों तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी

आरोपियों की पहचान यूपी के मो. फराज और झारखंड की रहने वाली महिला नीतू के रूप में हुई है. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. डीआरआई की टीम इनके अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से संभावित कड़ियों की गहन पड़ताल कर रही है. जांच में पता लगाया जा रहा है कि यह गांजा कहां से लाया गया और इसका अंतिम गंतव्य क्या था.

डीआरआई की लगातार कार्रवाई

डीआरआई(DRI) के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर निगरानी और जांच को और सख्त किया गया है. इस तरह की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है. जांच में पता चला है कि यह अंतरराष्ट्रीय तस्करी का हिस्सा हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read