Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow: सपा नेता अनुराग भदौरिया के घर चस्पा कुर्की का नोटिस, FIR दर्ज होने के बाद से हैं फरार, CM योगी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

Anurag Bhadouria: लखनऊ में पुलिस ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है. कुर्की के नोटिस में लिखा गया है कि अनुराग भदौरिया अगर पुलिस के सामने हाजिर नहीं होंगे तो फिर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.

Anurag bhadouria

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया (फोटो ट्विटर)

Anurag Bhadouria: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया पर शिकंजा कसता जा रहा है या फिर यूं कहें उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. लखनऊ में हजरतगंज पुलिस ने सपा  प्रवक्ता के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है. कुर्की के नोटिस में लिखा गया है कि अनुराग भदौरिया अगर पुलिस के सामने हाजिर नहीं होंगे तो फिर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के ऊपर एक डिबेट शो के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु ब्रम्हलीन महंत अवेद्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है.

इस मामले में अनुराग के ऊपर FIR दर्ज कर ली गई थी. जिसकी वजह से वो काफी दिनों से फरार चल रहे हैं. भदौरिया की तलाश में पुलिस लगातार दबिश भी दे रही है. वहीं आज पुलिस ने उनके इंदिरानगर ए ब्लॉक स्थित घर नोटिस चस्पा कर दिया है.

हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे थे अनुराग भदौरिया

एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे थे. लेकिन कोई राहत नहीं मिली. कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि याची के पास अग्रिम जमानत लेने का विकल्प खुला हुआ है, लिहाजा गिरफ्तारी पर रोक का आदेश नहीं दे सकते.

बीजेपी प्रवक्ता ने लगाया आरोप

अनुराग भदौरिया पर बीजेपी प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने डिबेट के दौरान अर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाया है. हीरो बाजपेई ने अनुराग भदौरिया पर सीएम योगी के गुरू ब्रम्हलीन महंत अवेद्यनाथ का नाम शरारत पूर्ण और जान बूझकर गलत उच्चारण करने का आरोप लगाया है. शो में उन्होंने कहा था ”जो मुख्यमंत्री है वे अवैधनाथ के वैध पुत्र नहीं होते तो क्या वो गोरखपुर से एमपी बन जाते। किस बात के लिए एमपी बने, क्योंकि वे अवैधनाथ के..” उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ करोड़ो हिंदुओ की आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण केंद्र है.

ये भी पढ़ें-  VIDEO: बदायूं में चेकिंग को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़ी पब्लिक, अफसरों पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

सपा प्रवक्ता की सास का बयान

अनुराग के ऊपर लगे आरोप पर उनकी सास और पूर्व सांसद सरोज ने कहा कि ऐसे फिर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई. राजनीतिक रूप से हमे परेशान किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने जो नोटिस लगाया है वो अनुराग का घर नहीं है. वो मेरा घर है और पुलिस ने मुझे इस बारे में जानकारी नहीं दी थी.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital