होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2021 से 2023 के बीच में 21 नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार ने संपन्न कराएं हैं. जिसमें लगभग 55000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त अधिकारियों को वर्तमान सरकार की कार्यशैली के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेशभर से जुड़ी हुई समस्याएं अलग-अलग रूप में आपके पास आएगी और जिसमें आपका प्रयास होना चाहिए एक फाइल एक टेबल पर 3 दिन से ज्यादा न रहे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि नागरिकों के साथ शासन की योजनाओं और नौकरियों में भेदभाव करना सबसे बड़ा पाप है , जो सरकारे प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में रोकती थी जनता ने उनको सबक सिखाया है. हमारी सरकार ने व्यवस्था बनाई है कि चयन प्रक्रिया से लेकर नियुक्ति प्रक्रिया तक किसी भी अभ्यर्थी के साथ कोई भेदभाव न हो. पिछले 6 वर्ष में 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने में हमारी सरकार सफल रही है और आज उत्तर प्रदेश की नियुक्ति प्रक्रिया पर कोई उंगली नहीं उठा सकता.
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 19 फ़ीसदी से ज्यादा थी लेकिन पिछले 6 वर्षों में प्रदेश में बेरोजगारी दर कम हुई है. 2 करोड़ से अधिक युवाओं को हमने स्वरोजगार के साथ जोड़ा है. हमारी सरकार शिक्षा आयोग बनाने जा रही है.
कार्यक्रम में 199 समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी सचिवालय प्रशासन विभाग , 183 कनिष्ठ सहायक परिवहन विभाग एवं 128 कनिष्ठ सहायक निर्वाचन विभाग को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. वर्ष 2022 से चल रहे नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के तहत 8 महीने में उत्तर प्रदेश सरकार ने 10वा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम किए गए है. उत्तर प्रदेश में अब तक सरकार 21500 ज्यादा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर चुकी है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…