Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow: “सही मायनों में भावी पीढ़ी को जीवन निर्माण की शिक्षा दे रहा हैं CMS” बोले जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, शिक्षकों का हुआ सम्मान

सीएमएस के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आज विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण व नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील की.

सम्मानित शिक्षकों के साथ जिलाधिकारी

Lucknow: शनिवार को सिटी मोन्टेसरी स्कूल ( CMS) के शिक्षकों के सम्मान में ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का भव्य आयोजन सीएमएस गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में किया गया. मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया. इसी के साथ उन्होंने कहा, “सीएमएस सही मायनों में भावी पीढ़ी को जीवन निर्माण की शिक्षा दे रहा हैं, जिसके लिए डा. जगदीश गाँधी व डॉ. भारती गाँधी बधाई के पात्र हैं.”

जिलाधिकारी ने सीएमएस शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप द्वारा शिक्षित किये गये बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में लगातार लखनऊ का नाम रोशन कर रहे हैं. सीएमएस के छात्र ज्ञानवान होने के साथ ही गुणवान भी हैं, यही सबसे महत्वपूर्ण बात है. इस मौके पर सीएमएस संस्थापक डा. जगदीश गाँधी व डॉ. भारती गाँधी ने विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया. डॉ. गाँधी ने सीएमएस के सभी शिक्षकों को उनकी निःस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आप महान शिक्षकों ने अपने छात्रों को गुणवान व चरित्रवान बनाने के प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी है.

सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने कहा कि सीएमएस का यही लक्ष्य है कि प्रत्येक छात्र एक अनमोल मोती की तरह चमके और अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा विद्यालय के गर्व का कारण बने. सीएमएस प्रेसिडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि आप शिक्षकों ने पूरे साल बहुत मेहनत व लगन से अपने कर्तव्य को निभाया है. उसी का परिणाम है कि सीएमएस छात्रों ने शैक्षिक, एक्स्ट्रा करिकुलर एवं सामाजिक क्षेत्रों में अनेकों उपलब्धियाँ अर्जित कर विद्यालय का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है.

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: फर्रुखाबाद में एक ही परिवार के तीन लोग गंगा में डूबे, किसान का शव बरामद, दो की तलाश जारी

कार्यक्रम में सबसे पहले, सीएमएस के क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड एवं सुपीरियर प्रिन्सिपल सुस्मिता घोष ने सभी का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया एवं रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सीएमएस शिक्षकों की वर्ष भर की उपलब्धियों का विवरण भी प्रस्तुत किया. इस अवसर पर भारत सरकार की नई शिक्षा नीति पर सारगर्भित परिचर्चा सम्पन्न हुई. सीएमएस ‘विजन-2025’ की झलकियाँ भी प्रदर्शित की दिखाई गई. समारोह में सीएमएस के विभिन्न कैम्पसों द्वारा प्रस्तुत शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी प्रस्तिुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. संगीत नाटिका ‘अलादीन’, प्रेयर डान्स, सूफी संगीत आदि विभिन्न कार्यक्रमों को सभी ने सराहा. ‘फेमिली यूनिटी’ पर आधारित वर्ल्ड पार्लियामेन्ट की प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरी.

निकाला गया चरित्र निर्माण मार्च

सीएमएस के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आज विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण व नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील की. सीएमएस शिक्षकों का यह विशाल चरित्र निर्माण मार्च आज प्रातः 7.00 बजे गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से सीएमएस गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक निकाला गया. इस विशाल मार्च में सीएमएस संस्थापक डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी, सीएमएस प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन समेत सीएमएस के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याओं व कई प्रख्यात हस्तियों ने शामिल होकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण की आवाज बुलन्द की.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital