Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow Kaushal Mahotsav: लखनऊ कौशल महोत्सव की हुई शुरुआत, इतने हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Lucknow Kaushal Mahotsav: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि रोजगार मेले में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है.

lucknow kaushal mahotsav

लखनऊ कौशल महोत्सव

Lucknow: देश और प्रदेश में रोजगार बढ़ाए जाने को लेकर भाजपा सरकार बड़े स्तर पर कौशल विकास के तहत कार्यक्रम कर रही है, जिससे कि युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार मिल सके. इसी क्रम में लखनऊ भाजपा नेता नीरज सिंह के द्वारा लखनऊ कौशल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 112 से ज्यादा नामी-गिरामी कंपनियां 50,000 से ज्यादा वैकेंसी के साथ युवाओं को नौकरी देने का काम करेगी. इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया. वहीं 5 तारीख को कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. कार्यक्रम के प्रारूप पर भारत एक्सप्रेस से नीरज सिंह ने बातचीत की.

भाजपा नेता नीरज सिंह ने दो दिवसीय रोजगार मेले के बारे में बात करते हुए कहा कि कौशल विकास रोजगार मेला से युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा और जिस तरीके से युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करके अपनी रूचि इस पूरे कार्यक्रम में दिखाई है, वह सराहनीय है. सभी युवाओं को जहां रोजगार मिलेगा, साथ ही उनकी काउंसलिंग भी इस कार्यक्रम के दौरान की जाएगी, जिससे उनको आगे भी जरूरत पड़ने पर मौका दिया जा सके. नीरज सिंह ने बताया कि हाईस्कूल से लेकर मास्टर्स के डिग्री धारक यहां पर आ रहे हैं. इस रोजगार मेले में कई सेक्टर की कंपनियां आई हैं.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने क्या कहा

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि रोजगार मेले में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है. यहां 112 से अधिक कंपनियां आई हैं. भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. यहां 60 हजार से अधिक युवाओं को रजिस्ट्रेशन मिला है. इसके बाद उन्हें विभिन्न कंपनियों में रोजगार से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा. इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital