Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow News: KGMU के डॉ. सूर्यकान्त को मिला 15वां डॉ. डी. घोष ओरेशन अवार्ड, कोविड टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हैं ब्रांड एंबेसडर

UP News: डॉ. सूर्यकान्त को स्टैनफोर्ड, यूनीवर्सिटी, अमेरिका द्वारा चयनित विश्व के सर्वोच्च 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की श्रेणी में भी स्थान प्राप्त हुआ है.

डा. सूर्यकान्त

Lucknow: किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के रेस्पाइरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डा. सूर्यकान्त को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, यूपी द्वारा “डा. डी. घोष ओरेशन” अवार्ड से सम्मानित किया गया है. डॉ. सूर्यकान्त का यह 15वॉ ओरेशन अवार्ड है. इससे पहले भी 14 ओरेशन अवार्ड उनको मिल चुके हैं. बता दें कि लंग कैंसर, सांस रोग, टीबी रोग, एलर्जी, अस्थामा के साथ चिकित्सा क्षेत्र में शोध कार्यों एवं नई चिकित्सकीय नीतियों के प्रति उल्लेखनीय कार्यों एवं जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए उनको ये अवार्ड मिले हैं.

लिख चुके हैं 19 किताबें, दो अंतरराष्ट्रीय पेटेंट भी है डा. सूर्यकांत के नाम

डॉ. सूर्यकान्त को स्टैनफोर्ड, यूनीवर्सिटी, अमेरिका द्वारा चयनित विश्व के सर्वोच्च 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की श्रेणी में भी स्थान प्राप्त हुआ है. इसके साथ ही इंडिया टुडे द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक 2022 में भारत के प्रसिद्ध शीर्ष 58 लोगों में शामिल किया गया है, जो भारत के विभिन्न क्षेत्रों और स्थानों में काम कर रहे हैं. डॉ. सूर्यकान्त केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में 18 वर्ष से प्रोफेसर एवं 11 वर्ष से विभागाध्यक्ष के पद पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित विषयों पर 19 किताबें भी लिख चुके हैं. एलर्जी, अस्थमा, टीबी एवं लंग कैंसर के क्षेत्र में उनके अब तक 700 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय जनर्ल्स में प्रकाशित हो चुके हैं. साथ ही 2 अंतर्राष्ट्रीय पेटेन्ट का भी उनके नाम श्रेय जाता है. वह लगभग 200 एमडी/पीएचडी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, 50 से अधिक परियोजनाओं का निर्देशन का भी श्रेय भी उनके नाम जाता है.

पढ़ें इसे भी- UP News: अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे यूपी के परिषदीय स्कूल, बच्चों को मिलेगी कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा

175 पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित

डॉ. सूर्यकान्त को अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन, इण्डियन चेस्ट सोसाइटी, नेशनल कालेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन आदि संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 फेलोशिप सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है. उन्हें उप्र सरकार द्वारा विज्ञान गौरव अवार्ड (विज्ञान के क्षेत्र में उप्र का सर्वोच्च पुरस्कार) और चिकित्सा के क्षेत्र में हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा एवं उप्र हिन्दी संस्थान से भी सम्मानित किया जा चुका है. बता दें कि उन्हें अब तक अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगभग 175 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

25 सालों से लोगों को कर रहे हैं जागरूक

मालूम हो कि डॉ. सूर्यकान्त कोविड टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. इसके साथ ही चेस्ट रोगों के विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्थाओं इण्डियन चेस्ट सोसाइटी, इण्डियन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एण्ड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी एवं नेशनल कालेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन (एनसीसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. वह इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के मेडिकल साइंस प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंडियन मेडिकल एसोसियेशन- एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेसिलिटीज के नेशनल वायस चेयरमेन भी रह चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital