Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lucknow: डॉ राजेश्वर सिंह की मां की याद में तारा शक्ति निःशुल्क रसोई की शुरुआत, बीजेपी विधायक बोले- सरोजनीनगर में कोई भूखा नहीं रहेगा

तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के उद्धघाटन समारोह में मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा, “मैं उस मां को प्रणाम करती हूं जिसने डॉ राजेश्वर सिंह जैसा बेटा दिया.”

rajeshwar singh

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह

Lucknow: लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा में तारा शक्ति निशुल्क रसोई का शुभारंभ किया गया. सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने अपनी मां तारा सिंह की प्रेरणा से इस मुहीम को शुरू किया. डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि विधानसभा में कोई भी भूखा नहीं रहे, इसके लिए प्रगति प्रयास फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क रसोई का शुभारम्भ किया है. तारा शक्ति निःशुल्क रसोई का उद्धघाटन यूपी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने किया और लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं.

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में तारा शक्ति निशुल्क रसोई के शुभारम्भ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की इस मुहीम की प्रशंसा की. लखनऊ में चांसलर क्लब आशियाना में कार्यक्रम में यूपी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना को सम्मानित किया गया. दीप प्रज्वलित करने के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. तारा शक्ति निःशुल्क रसोई में हर दिन दो हजार लोगों को खाना खिलाया जायेगा.

पहले चरण में पराग चौराहा, सेक्टर M-45 आशियाना और लोकबंधु अस्पताल में रसोई शुरू की गयी है. सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि जिस कार्यक्रम के लिए हम आये हैं उसमे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने काफ़ी योगदान दिया है. पूरा विश्व यूपी को देख रहा है, इन्वेस्टर्स समिट में जो अनुबंध हुआ है उसके लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बड़ा योगदान दिया है. मेयर सुषमा खर्कवाल ने भी समाज में बड़ा योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि लोकबंधु अस्पताल में निःशुल्क रसोई खुला इसमें डॉक्टरों का भी बड़ा सहयोग है. यहां गरीब मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन मिलेगा. सरोजनीनगर में कोई भूखा नहीं रहेगा.

उन्होंने कहा, “मेरी माता की सोच थी कि मानव सेवा जरूर की जाये, बच्चों की शिक्षा मेरी माता की प्राथमिकता थी. सरोजनीनगर की जनता का प्यार मैं शब्दों में बया नहीं कर सकता हूं. अन्न दान से बड़ा कोई दान नहीं है. आज से अन्न दान के लिए पात्र को खोजकर खाना खिलाएंगे. संकल्प यह भी लेना है कि खाना वेस्ट नहीं करना है.”

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु महासम्मेलन में एकत्रित हो रहे ट्राईड, टेस्टेड और रिजेक्टेड ‘सत्ताकांक्षी’- विपक्ष की महाबैठक पर नन्दी का तंज

मंत्री सुरेश खन्ना ने इस प्रयास के लिए की बीजेपी विधायक की तारीफ

तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के उद्धघाटन समारोह में मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा, “मैं उस मां को प्रणाम करती हूं जिसने डॉ राजेश्वर सिंह जैसा बेटा दिया. मैंने इतना काम करते हुए किसी विधायक को नहीं देखा. वहीं मुख्य अतिथि और यूपी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, “आज जो कार्यक्रम आयोजित किया गया है उसके लिए राजेश्वर सिंह को शुभकामनाएं देता हूं, अपने पूर्वजों का सम्मान करना बड़ा काम है. गीता के 17वें अध्याय में बताया गया है कि दान तीन प्रकार का होता है और दान बिना स्वार्थ के किया जाता है. अन्न दान ही सबसे बड़ा दान होता है. डॉ राजेश्वर सिंह ने जो रसोई शुरू की है उसके लिए धन्यवाद देता हूं.”

तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के कार्यक्रम में शकुंतला मिश्रा विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो राणा कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि मां अन्नपूर्णा की कृपा से जो काम आज शुरू किया गया है, वह सराहनीय है. निःस्वार्थ अन्न का दान करना पुण्य का काम है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital