Bharat Express DD Free Dish

दिल का दौरा पड़ने पर अब बच्चे भी बचाएंगे जान! लुधियाना में 50 हजार स्कूली छात्रों को CPR और बीपी मॉनिटरिंग में किया गया प्रशिक्षित

Mission Swasth Kavach: लुधियाना में चिकित्सा की प्रारंभिक जानकारी देने को लेकर मिशन स्वस्थ कवच चलाया जा रहा है. जिसके तहत अबतक 50 हजार स्कूली बच्चों को CPR एवं ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग की ट्रेनिंग दी जा चुकी है.

Mission Swasth Kavach

Mission Swasth Kavach: लुधियाना में चिकित्सा की प्रारंभिक जानकारी देने को लेकर मिशन स्वस्थ कवच चलाया जा रहा है. जिसके तहत अबतक 50 हजार स्कूली बच्चों को CPR एवं ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग की ट्रेनिंग दी जा चुकी है. यह मिशन डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन,DMC अस्पताल और कई स्कूल्स का जॉइंट इनिशिएटिव है.

मिशन स्वस्थ कवच की शुरुआत डॉ. बिश्व मोहन ने की है. उनका लक्ष्य है कि दिल के दौरे से उत्पन्न होने वाले खतरे और ब्लड प्रेशर की वजह से होने वाली बड़ी बीमारियों से लोगों की रक्षा करना. इसी संबंध में लुधियाना के विभिन्न स्कूलों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

पंजाब के प्रसिद्ध कर्डियोलॉजिस्ट हैं डॉ. मोहन

डॉ. बिश्व मोहन (Dr. Bishav Mohan) की गिनती पंजाब के प्रसिद्ध कॉर्डियोलॉजिस्ट के रूप में होती है. उन्होंने कई बच्चों को अपनी निगरानी में इस कार्य को करने की ट्रेनिंग दी.

उनके इस काम से लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर बेहद प्रभावित हुए. उन्होंने इस मिशन स्वस्थ को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख बच्चों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. इस अभियान के तहत बच्चों को हृदय संबंधी बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- क्यों राजा भैया और राम विलास पासवान से जुड़ रहा मैथिली ठाकुर का नाम, जानिए वजह?

बच्चों को सिखाई गई CRP कार्य प्रणाली

इस मौके पर स्कूली बच्चों ने आए हुए लोगों के सामने CRP कार्य प्रणाली और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग टेक्निक दिखाई और सिखाई. इस कार्यक्रम को देखकर बहुत से लोग उत्साहित दिखे. लोगों को यहां हृदय के संबंध में जागरूक किया गया.

मिशन स्वस्थ कवच के अवसर पर मिशन से जुड़े कई अध्यापकों और स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिए गए. इस दौरान पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति ने इस कार्यक्रम की बेहद प्रशंसा की. उन्होंने विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read