Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: इंटरफेथ रिलेशन से लड़की का परिवार नहीं था खुश, घर पर बुलाकर 26 साल के युवक की लाठियों और पत्थरों से पीट कर की हत्या

लखनऊ के सआदतगंज में सोमवार (22 सितंबर) रात एक 26 वर्षीय लड़के अली अब्बास (Ali Abbas) की की हत्या कर दी गई, जिसके बाद से इलाके में तनाव फैल गया.

Lukhnow Ali Murder

एआई से बनाई गई तस्वीर.

UP News: लखनऊ के सआदतगंज में सोमवार (22 सितंबर) रात एक 26 वर्षीय लड़के अली अब्बास (Ali Abbas) की की हत्या कर दी गई, जिसके बाद से इलाके में तनाव फैल गया. युवक और युवती एक दूसरे से प्यार करते थे, मगर युवती दूसरे धर्म की थी. पुलिस ने बताया कि लड़की का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की ने अली को शादी की बात करने अपने घर बुलाया, जहां उसके भाई और उसके दोस्तों ने मिलकर युवक को लाठी और पत्थरों से पीटा, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई. अली डिलीवरी मैन का काम करता था.

पुलिस उपायुक्त (लखनऊ) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसे उन्होंने प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में महिला का भाई हिमालय प्रजापति (27) और उसके दो पड़ोसी व दोस्त सौरभ (24) और सोनू कुमार (30) शामिल हैं.

सआदतगंज थाने के थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारियों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है.

एक अतिरिक्त पुलिस दल भेजकर मामला शांत कराया गया

पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार देर रात सूचना मिली कि सआदतगंज के लकड़मंडी हाता इलाके में एक युवक पर लाठियों से हमला किया गया है. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और युवक को खून से लथपथ बेहोश पाया, उसके सिर और शरीर पर चोटें थीं. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई.

उसकी मौत से इलाके में तनाव फैल गया क्योंकि मामला दो समुदायो के बीच का है और हमला करने वाले दूसरे समुदाय से हैं. एक अतिरिक्त पुलिस दल इलाके में भेजा गया और स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया.

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि अली पिछले चार सालों से अपने घर के पास रहने वाली महिला के साथ प्रेम संबंध में था. हालांकि अली के परिवार ने इस रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी, लेकिन महिला के परिवार ने इसका कड़ा विरोध किया. उन्होंने अली को बार-बार चेतावनी दी और महिला पर उससे सभी संपर्क खत्म करने का दबाव डाला. विरोध के बावजूद, दोनों एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे.

अली शुरू में जाने से हिचकिचा रहा था

डीसीपी के अनुसार, मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार ने सोमवार रात महिला के ज़रिए उनके बेटे को शादी की बात करने के बहाने अपने घर बुलाया था. अली ने घर से निकलने से पहले अपने परिवार को इस बातचीत के बारे में बताया.

उसके जाने के लगभग 10 मिनट बाद अली के पिता को उस महिला का फ़ोन आया जिसने उन्हें बताया कि उसका भाई और उसके दोस्त अली पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर रहे हैं. परिवार मौके पर पहुचा, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे. अली के पिता आरिफ जमीर ने दावा किया कि अली शुरू में जाने से हिचकिचा रहा था, लेकिन बार-बार फ़ोन आने के बाद उसे मना लिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की के घरवालों ने उसे धोखे से बुलाया और उसकी हत्या कर दी.


ये भी पढ़ें: स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर गंभीर यौन शोषण आरोप, छात्राओं ने किए चौंकाने वाले खुलासे


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital