Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM शिवराज ने एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र पुरस्कार की राशि की दोगुनी, मध्य प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए अवसर बढ़ाएंगे

मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22 के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो एम.पी. यूथ गेम्स के प्रतीक चिन्ह व शुभंकर का अनावरण किया और 49 खेलो इंडिया सेन्टर्स का वर्चुअल शुभारंभ भी किया.

मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

MP News Today: मध्‍य प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में पुरस्कार की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। एकलव्य पुरस्कार 15 से बढ़ाकर 20, विक्रम पुरस्कार 12 से बढ़ाकर 20 और विश्वामित्र पुरस्कार 3 से बढ़कर 5 किये जाएंगे। ओलंपिक खेल, एशियन खेल और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि दोगुनी की जाएगी। उक्त प्रतियोगिताओं में चतुर्थ स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को भी पुरस्कार राशि दी जाएगी।उक्त घोषणाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को तात्या टोपे स्टेडियम में कीं। वे ‘मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22’ एवं खेलो इंडिया सेन्टर्स का लोकार्पण कर रहे थे।

खेल विभाग के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाएगा

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेलों के विस्तार के लिए कई सौगातों से भी नवाजा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल अकादमी के मुख्य तकनीकी सलाहकारों प्रशिक्षकों आदि अमले की सेवा शर्तों को और उपयोगी बनाएंगे। उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी। खेल संघ को नियमित गतिविधियों के संचालन हेतु राज्य स्तरीय खेल संघ को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए दिये जाएंगे।

खेल विभाग की पुनर्संरचना होगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेल विभाग के अमले की पुनर्संरचना की जाएगी, इसमें महानिदेशक खेल का पद भी सृजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट कांपलेक्स नाथू बरखेड़ा में क्रिकेट स्टेडियम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल व साइकलिंग बैलोड्रम का निर्माण होगा।

खेल अकादमियों में बढ़ाई जाएंगी सीट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की खेल अकादमियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए खिलाड़ियों की सीटों में वृद्धि भी जाएगी। सीएम शिवराज ने एक और महत्वपूर्ण ऐलान करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग में खिलाड़ी कोटे से भर्ती हेतु पद आरक्षित किए जाएंगे।

खेलो एमपी के शुभंकर का अनावरण

मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22 के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह में खेलो एम.पी. यूथ गेम्स के प्रतीक चिन्ह व शुभंकर का अनावरण भी किया और 49 खेलो इंडिया सेन्टर्स का वर्चुअल शुभारंभ भी किया।

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital