MP News: नवरात्र के पावन अवसर पर जहां पूरा देश माता दुर्गा की आराधना और कन्या पूजन में व्यस्त है, वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक घिनौनी हरकत सामने आई है, यहां एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही ताऊ ने दरिंदगी की है.
घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी में हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची पंडाल में खेल रही थी कि तभी उसका 45 वर्षीय ताऊ वहां आया और झूठ बोलकर कहा, ‘तेरा भैया बुला रहा है’ मासूम ने भरोसा कर उसके साथ घर चली गई, लेकिन वहां भैया मौजूद नहीं था. इसके बाद ताऊ ने उसे कमरे में ले जाकर उसको अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी.
बच्ची की मां ने देखा खून के धब्बे
घटना का पता तब चला जब बच्ची की मां ने उसके कपड़े धोते समय पायजामे पर खून के धब्बे देखे. तुरंत उन्होंने बच्ची को स्कूल से लेकर घर लाया और पूछताछ की. बच्ची ने पूरी घटना बताई और बताया कि रात में उसे पेट में दर्द भी हुआ, लेकिन डर के कारण उसने इसे पहले शेयर नहीं किया.
बच्ची की मां ने झांसी रोड थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले भी ताऊ ने ऐसी हरकत की थी, तब उन्होंने चेतावनी दी थी। लेकिन दूसरी बार वह उसी हरकत को दोहराने पर मजबूर हो गया. झांसी रोड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा कि मामला गंभीर है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


