Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh Oath Ceremony: मोहन यादव ने ली सीएम पद की शपथ, मंच पर मौजूद रहे पीएम मोदी

मध्य प्रदेश के नए सीएम के रूप में मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में शपथ ली है. यहां पर पीएम मोदी समेत अन्य नेता मंच पर मौजूद हैं.

Mohan yadav

मोहन यादव ने ली सीएम पद की शपथ

मध्य प्रदेश के नए सीएम के रूप में मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में शपथ ली है. यहां पर पीएम मोदी समेत अन्य नेता मंच पर मौजूद हैं. मोहन यादव के अलावा दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को भी राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने शपथ दिलाई.

BJP विधायक राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने शपथ दिलाई.

बीजेपी विधायक जगदीश देवड़ा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली.

पीएम मोदी और सीएम योगी भी हुए शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम के अलावा अन्य नेता शामिल हुए हैं. शपथ के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंच पर मौजूद रहे. मध्य प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital