Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra: बुलढाणा में भीषणा सड़क हादसा, दो लग्जरी बसों की जोरदार टक्कर में 6 लोग की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Buldhana Accident: एक पुलिस अधिकारी ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई मल्कापुर कस्बे के एक फ्लाईओवर पर हुई. एक बस अमरनाथ से हिंगोली लौट रही थी जबकि दूसरी बस नासिक की तरफ जा रही थी.

MAHARASTRA

बुलढ़ाणा में भीषण हादसा

Maharashtra Horrific accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में भीषण दर्दनाक हुआ है. यहां दो प्राइवेट बसों में आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गयी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. एक पुलिस अधिकारी ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई मल्कापुर कस्बे के एक फ्लाईओवर पर हुई. अधिकारियों ने बताया कि एक बस अमरनाथ से हिंगोली लौट रही थी जबकि दूसरी बस नासिक की तरफ जा रही थी. उन्होंने आगे बताया कि नासिक जा रही बस ने एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश की और इसी क्रम में वह सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई.

इस हादसे में दो महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि हादसे की वजह के कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital