देश

‘अजित खोटा सिक्का निकला’, NCP के घमासान पर बोले शरद पवार- मन में कुछ था तो मुझसे बात करनी चाहिए थी

Ajit Pawar Vs Sharad Pawar: महाराष्‍ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोफाड़ होने की खबरों के बीच बुधवार, 5 जुलाई की शाम को अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार को NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने का ऐलान कर दिया. वहीं, शरद पवार ने अजित पवार पर बगावत का आरोप लगाया. शरद पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश हमें देख रहा है. उन्‍होंने कहा- ‘अजित की बात सुनकर अफसोस हुआ. अगर, उनको कोई समस्या थी तो मुझसे बात करनी चाहिए थी.’

शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार का जिक्र करते हुए महाराष्‍ट्र की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा (BJP) को भी आड़े हाथों ले लिया. शरद ने कहा कि ‘भाजपा का हिंदुत्व लोगों को बांटने वाला है. मैं भाजपा वालों से पूछता हूं कि आप NCP को भ्रष्ट पार्टी कहते हो तो अब आपने NCP से गठबंधन क्यों किया?’ शरद ने कहा कि आज की मीटिंग NCP के लिए ऐतिहासिक है. हमें रास्ते में आने वाली समस्याओं के बाद भी आगे बढ़ते जाना है.

‘आज तस्वीर बदल गई है, बातचीत खत्म हो गई है’
अजित पवार के खुद को NCP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने पर शरद पवार ने कहा कि लोकतंत्र के लिए पार्टी पर कब्जा अच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि बागी अभी भी मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं. शरद पवार ने कहा कि हमने मनमोहन सिंह, नरसिम्हा राव के साथ काम किया है. मगर, आज तस्वीर बदल गई है, बातचीत खत्म हो गई है.

‘हम सत्ता के लिए भूखे नहीं, मेरा उद्धेश्य महाराष्ट्र का विकास’
शरद पवार ने कहा कि करीब 25 साल पहले जब NCP का गठन हुआ था, तो हमने शिवाजी पार्क में बड़ी सभा की थी. आपमें से कुछ लोग विधायक बने गए, सांसद बन गए और कुछ लोगों की सेवा कर रहे हैं. मेरा उद्धेश्य महाराष्ट्र का विकास है. आपके आशीर्वाद से पार्टी का विकास हुआ है.

‘जो उद्धव के साथ हुआ, वह फिर से रिपीट हुआ है’
NCP में बगावत का जिक्र करते हुए शरद ने कहा कि पहले जो उद्धव ठाकरे के साथ हुआ, वह फिर से महाराष्ट्र में रिपीट हुआ है. शरद ने कहा, ‘हम सत्ता के लिए भूखे नहीं हैं, हम राज्य के लोगों के लिए काम करते रहेंगे.’

‘अजित ने गलती की, सजा भुगतने को तैयार रहे’

वाईबी चह्वाण सेंटर में मीटिंग में शरद पवार ने कहा- अजित की बात सुनकर अफसोस हुआ. खोटा सिक्का निकला. जो गलती की है, अब सजा भुगतने को भी तैयार रहे.

यह भी पढ़ें: Ajit Pawar vs Sharad Pawar: ‘शरद पवार को हटाकर अजित पवार बने NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष’, EC में बागी गुट का बड़ा दावा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

33 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

38 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

40 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

1 hour ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

2 hours ago