Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Maharashtra: मंत्री के स्वागत के लिए स्कूली बच्चों को सड़क किनारे खड़ा कराया, काफिले को सैल्यूट मरवाया, वीडियो वायरल होने पर किरकिरी   

Maharashtra: वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे बिना जूते-चप्पल पहने कुछ देर के लिए सड़क पर बैठे मंत्री के आने का इंतजार कर रहे हैं.

Maharashtra

सड़क किनारे बैठे बच्चे

Maharashtra: सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मंत्री के काफिले का स्वागत करने के लिए स्कूली (आश्रम शाला के) बच्चे खड़े हैं. वीडियो महाराष्ट्र के जलगांव जिले की अमलनेर तहसील का बताया जा रहा है. इसमें दिख रहा है कि मंत्री महोदय का स्वागत करने के लिए सड़क के एक तरफ जहां स्कूली लड़कियां खड़ी हैं वहीं दूसरी तरफ लड़के भी कतार में खड़ें हैं. वहीं इस वीडियो में जो सबसे शर्मनाक है वह यह है कि मंत्री की आगवानी में खड़े इनमें से कुछ बच्चों ने पैरों में जूता या चप्पल भी नहीं पहन रखा है.

मंत्री को बच्चों ने किया सलाम

बता दें कि महाराष्ट्र में आश्रम शालाएं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय होते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे बिना जूते-चप्पल पहने कुछ देर के लिए सड़क पर बैठे अनिल पाटिल के आने का इंतजार कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी पार्टी के आठ अन्य विधायकों के साथ राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है. जैसे ही मंत्री की गाड़ी आती है तो सभी बच्चे उठकर खड़े हो जाते हैं, उनमें से कुछ बच्चे तो नवनियुक्त मंत्री को सलाम भी करते हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश

वायरल वीडियो ने बाद सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाती है. वहीं कुछ लोग प्रशासन को भी दोष दे रहे हैं. इसके अलावा बिना बच्चों की स्थिति देखते हुए आश्रम शालाओं में बच्चों की स्थिति को लेकर भी कुछ लोगों ने चिंता व्यक्त की है. सोशल मीडिया पर लोग कमेंट के जरिए इस पूरे वाकये पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में बस और क्रूजर के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 7 लोगों की मौत और 25 घायल

मंत्री और स्थानीय प्रशासन से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

हालांकि, इस मामले में अभी तक मंत्री या स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुंबई से 350 किलोमीटर दूर अमलनेर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है, अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital