देश

Amruta Fadnavis: महात्मा गांधी पुराने और नरेंद्र मोदी नए भारत के ‘राष्ट्रपिता’- महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस की पत्नी के बयान से बढ़ सकता है सियासी पारा

Amruta Fadnavis: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि अपने देश में दो राष्ट्रपिता हैं. महात्मा गांधी पुराने जमाने के राष्ट्रपिता थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता हैं. अमृता ने कहा कि मैं बहुत बोलती हूं, इस बार की शिकायत आरएसएस को भी की गई, ये सही है. पर मैं जैसी हूं, वैसी हूं. अमृता का ये बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने ये बयान मंगलवार को नागपुर में आयोजित ‘अभिव्यक्ति वैदर्भीय लेखिका संस्था’ की ओर से आयोजित ‘अभिरूप न्यायालय’ नाम के कार्यक्रम में दिया. अमृता यहीं नहीं रुकि, उन्होंने कहा कि मैं खुद से कभी राजनीतिक बयान नहीं दिया करती हूं, मुझे इसमें रस नहीं है. मेरे द्वारा दिए गए बयानों पर आम लोग ट्रोल नहीं करते हैं. एनसीपी या शिवसेना के लोगों का ये काम है.

मैं जैसी हूं, वैसी हूं- अमृता

इस दौरान अमृता ने कहा कि मैं ज्यादा राजनीतिक बयान इसलिए नहीं देती, क्योंकि इससे मेरा और देवेंद्र जी, हम दोनों का नुकसान होता है. इसका फायदा लोग दूसरे के कंधे पर बंदूक रख कर उठाते हैं. मैं बहुत बोलती हूं, ऐसी शिकायत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी की गई थी, ये सही है. पर मैं जैसी हूं, वैसी हूं.

ये भी पढ़ें : Bihar Nikay Election Result: बिहार निकाय चुनाव में मंत्री सुरेंद्र राम की मां की हार, एक किसान ने हराया

ये कोई पहला मौका नहीं जब अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने ये बयान दिया हो. अमृता अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से विवादों में रहती हैं. तीन साल पहले भी अमृता ने पीएम मोदी का जिक्र राष्ट्रपिता कह कर किया था. इसके अलावा कुछ दिनों पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विवाद छिड़ने के बाद अमृता ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का बचाव किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

12 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

26 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

31 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago