Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mainpuri bypolls: फिर एकजुट हुआ सपा परिवार! चाचा शिवपाल को बनाया स्टार प्रचारक, डिंपल यादव के लिए मांगेंगे वोट

shivpal star campaigner

अखिलेश ने शिवपाल यादव को बनाया स्टार प्रचारक

उत्तरप्रदेश में मैनपुरी उपचुनाव लगातार दिलचस्प होता जा रहा है. क्योंकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को मैनपुरी उपचुनाव सीट के लिए स्टार प्रचारक बना दिया है. अखिलेश के इस कदम से कहीं ना कहीं उन बातों पर लगाम लगेगा, जो सपा परिवार में फूट की बात कर रहे थे. समाजवादी पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इस सूची के सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि चाचा शिवपाल अब मैनपुरी प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए प्रचार करते दिखाई देंगे. हालांकि अभी तक इस पर शिवपाल यादव की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं है.

दिलचस्प हुआ मैनपुरी का चुनाव

बता दें कि कुछ समय पहले शिवपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो सपा उम्मीदवार के नाम की घोषणा के बाद वो अपनी भूमिका का खुलासा करेंगे. अब सपा की तरफ से स्टार प्रचारक की लिस्ट सामने आ गई है. और शिवपाल को मैनपुरी उपचुनाव में स्टार प्रचारक बनाया गया है. उनका लिस्ट में नाम आते ही ये चुनाव कई मायनों में दिलचस्प हो गया है. क्योंकि एक सपा परिवार एकजुट होते हुए दिखने का दवाब बन रहा था, इसके बाद इन अटकलों पर थोड़ा बहुत लगाम तो लग सकता है.

दूसरी तक बीजेपी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है जो शिवपाल यादव के बेहद करीबी माने जाते है. ऐसे ये देखना होगा कि चाचा शिवपाल अब किस तरह की अपनी प्रतिक्रिया देते है. क्योंकि अभी तक शिवपाल की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं है.

बीजेपी प्रत्याशी का दावा- शिवपाल का आशीर्वाद मेरे साथ

बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने दावा किया था कि शिवपाल यादव का आशीर्वाद मेरे साथ है. लेकिन सपा ने शिवपाल को मैनपुरी से स्टार प्रचारक बना कर ये तय कर दिया कि वो अब डिंपल यादव के समर्थन में रैली करेंगे. अगर जाति के आधार पर देखा जाए तो मैनपुरी सीट पर सबसे ज्यादा यादव मतदाता हैं और इसके बाद ठाकुर, शाक्य, ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाता हैं. सपा ने शाक्य मतदाता को साधने के लिए आलोक शाक्य को जिला अध्यक्ष बनाया था. लेकिन अब बीजेपी ने शाक्य समाज से ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital