Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mainpuri-Khatauli By-Election : ओम प्रकाश राजभर ने उतारा उम्मीदवार,जानिए सपा ने क्यों बताया ओपी को नौटंकीबाज

राजभर कर रहे हैं नौटंकी-आईपी सिंह

सुभासपा पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर सपा के नेता आईपी सिंह (IP Singh) ने जमकर हमला किया है. उन्होंने ओपी सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी उन्हें अपने गठबंधन में शामिल नहीं कर रही है एसलिए वो नौटंकी पर उतर आए हैं.

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी और खतौली उपचुनाव पर निर्वाचन आयोग के ऐलान के बाद से ही सियासत तेज हो गई है. राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग शुरु हो चुकी है. सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और विपक्ष में बैठी समाजवादी पार्टी के अलावा क्षेत्रीय पार्टियां भी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार मैदान में उतार रही हैं.

पहले बीजेपी और फिर 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर सपा से गठबंधन तोड़ने के बाद सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दिवगंत मुलायम सिंह यादव की हाईप्रोफाइल संसदीय सीट मैनपुरी और में खतौली पर अपनी पार्टी की टिकट से उम्मीदवार खड़ा कर दिया है.

ओपी राजभर ने मैनपुरी से रमाकांत कश्यप और खतौली विधानसभा सीट पर रमेश प्रजापति को टिकट दिया है.उनके इस फैसले ने सभी पार्टियों को चौंका दिया है क्योंकि ओपी  राजभर के प्रत्याशी के उपचुनाव में लड़ने की उम्मीद किसी भी राजनीतिक दल को नहीं थी. इसी मुद्दे पर अब सपा के नेता आईपी सिंह और ओपी राजभर के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. आईपी सिंह ने उनपर (IP Singh)  तीखा तंज कसा है.

सपा नेता आईपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “ओमप्रकाश राजभर ने 2019 में लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाया था. इनके प्रत्याशियों को कुल वोट 500-1000 मिले थे. बीजेपी को डोरे डालने के लिए मैनपुरी में नाटक करने के लिए उतरी है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital