Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Akhilesh Yadav के काफिले के साथ बड़ा हादसा, आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सपा मुखिया

Hardoi: हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. वहीं पुलिस द्वारा इस घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

Bharat Jodo Yatra

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई में सपा मुखिया अखिलेश यादव के गाड़ियों के काफिले में एक बड़ा हादसा हो गया. इस बड़ी सड़क दुर्घटना के मामले के सामने आने के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के साथ हुए हादसे में छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले में हुए इस हादसे में सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है.

शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे सपा मुखिया

बताया जा रहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव हरदोई के एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे. रास्ते में ही अचानक यह हादसा हो गया. मिला जानकारी के अनुसार इस हादसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. हादसा 6 गाड़ियों के टकराने के कारण हुआ है. वहीं कई लोग इस हादसे में घायल हो गये हैं. हादसे में घायलों को आनन-फानन में पास के अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस ने शुरु की हादसे की जांच

हरदोई में हुए इस हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव मल्लावां थाना क्षेत्र के बैठापुर गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे. जैसे ही उनका काफिला फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तभी अचानक से सड़क पर किसी के आ जानेसे एक वाहन को ब्रेक लगानी पड़ी. ऐसे मे अचानक से ब्रेक लगने से उनके काफिले की छह गाड़ियां एक दूसरे से टकराकर हादसे का शिकार हो गईं.

इसे भी पढ़ें: UP MLC Election: BJP ने 5 में से 4 सीटों पर मारी बाजी, सपा को मिली करारी शिकस्त, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की हुई जीत

कई लोग हुए घायल

वाहनों के टकराने से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. वहीं पुलिस द्वारा इस घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे में छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने इस मामले में बताया कि अखिलेश यादव के काफिले के पीछे चल रहीं उनके समर्थकों की गाड़ियों के आपस में टकरने से यह हादसा हुआ है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital