Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 68 आईएएस अधिकारियों के ट्रान्सफर और प्रमोशन का आदेश जारी

गुजरात सरकार ने 68 आईएएस अधिकारियों के ट्रान्सफर और प्रमोशन किए, जिसमें अहमदाबाद के नए नगर आयुक्त के रूप में बिपिन चंद्र पाणि की नियुक्ति शामिल है.

IAS Officers Transfer

गुजरात में बजट के दिन बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ. राज्य सरकार ने 68 आईएएस अधिकारियों के ट्रान्सफर और प्रमोशन के आदेश जारी किए. बिपिन चंद्र पाणि को अहमदाबाद का नया नगर निगम आयुक्त बनाया गया है.

54 अधिकारियों का ट्रान्सफर, 14 को प्रमोशन

राज्य सरकार ने 54 आईएएस अधिकारियों का ट्रान्सफर किया और 14 अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नई पोस्टिंग दी.

  • एम. बंछानिधि पाणि को अहमदाबाद नगर आयुक्त बनाया गया, जो थेनारासन की जगह लेंगे.
  • अवंतिका सिंह को जीएसीएल (GACL) के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
  • एम. थेनारासन को खेल और युवा विभाग में प्रधान सचिव नियुक्त किया गया.
  • मिलिंद तोरवणे को जीएसपीसी (GSPC) के एमडी की जिम्मेदारी दी गई.
  • अनुपम आनंद को परिवहन आयुक्त बनाया गया.

अन्य बड़े बदलाव

  • आईएएस पी. स्वरूपण को उद्योग आयुक्त बनाया गया.
  • डॉ. विनोद राव को श्रम और कौशल विकास विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया.
  • राहुल गुप्ता को जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव बनाया गया.
  • रम्या मोहन को जीयूडीसी (GUDC) का एमडी नियुक्त किया गया.
  • प्रवीण सोलंकी को महात्मा गांधी श्रम संस्थान का महानिदेशक बनाया गया.
  • संदीप सांगले को खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई.
  • अहमदाबाद जिला कलेक्टर डी. प्रवीणा को जीआईडीसी (GIDC) में ट्रान्सफर कर दिया गया और उन्हें सुपर टाइम स्केल पर प्रमोशन दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital