Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“सरकार ने अपनी छवि बचाने के लिए कानून मंत्री की बलि दी”, किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छिनने के बाद कांग्रेस ने कसा तंज

Arjun Ram Meghwal: रिजिजू को अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल किए गए हैं, उसी के तहत किरण रिजिजू का मंत्रालय बदला गया है.

Kiren Rijiju

किरण रिजिजू से छीना कानून मंत्रालय

Kiren Rijiju: मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया है. बताया गया है कि इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है. रिजिजू को अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल किए गए हैं, उसी के तहत किरण रिजिजू का मंत्रालय बदला गया है.

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस बदलाव को मंजूरी दे दी है. इस नए बदलाव के मुताबिक अब तक कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू को अब भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है. किरेन रिजिजू की जगह पर अब अर्जुन राम मेघवाल कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे. उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है. बता दें कि मेघवाल के पास संसदीय मामलों के राज्य मंत्री का जिम्मा भी है.

सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणियों को सुर्खियों में रिजिजू

बता दें कि हाल की में सुप्रीम कोर्ट और किरेन रिजिजू के बीच में कॉलेजियम सिस्टम को लेकर काफी विवाद रहा है. उन्होंने जजों पर कई टिप्पणियां करते हुए सुर्खियों में बटोरी हैं. रिरिजू ने कॉलेजियम को लेकर कहा था किदेश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है. वहीं रिटायर्ड जजों पर उन्होंने बयान देते हुए कहा कि कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं.

यह भी पढ़ें- 2024 से पहले मजबूत स्थिति में आने की कोशिश में कांग्रेस! कर्नाटक के बाद पायलट-गहलोत का विवाद सुलझाएगा आलाकमान

कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस की अलका लांबा ने कहा, “रिजिजू के जजों की नियुक्तियों और अदालतों पर टिप्पणियों से मोदी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई थीं. सरकार ने अपनी छवि बचाने के लिए अपने कानून मंत्री की बलि देकर अच्छा किया.” मदुरै से कांग्रेस सांसद मनिक्कम टैगोर ने कहा- वे बहुत अच्छे खेल मंत्री थे, लेकिन कानून मंत्री के रूप में फेल रहे.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital