Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नोएडा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टेम्पर्ड ग्लास यूनिट का किया उद्घाटन, ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा नया बल

नोएडा सेक्टर-68 में टेम्पर्ड ग्लास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ हुआ. मेक इन इंडिया को नई गति, हर साल ढाई करोड़ ग्लास का उत्पादन, 25 लाख रोजगार और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में आत्मनिर्भर भारत की बड़ी पहल.

Ashwini Vaishnaw

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूत करते हुए केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नोएडा सेक्टर-68 में टेम्पर्ड ग्लास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ किया.

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

इस यूनिट के शुरू होने से भारत में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बीते 11 वर्षों में भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री ने अभूतपूर्व विकास किया है. उन्होंने कहा, “2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया की शुरुआत की थी, तब इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट बेहद सीमित था, लेकिन आज की स्थिति में प्रोडक्शन 6 गुना और एक्सपोर्ट 8 गुना तक बढ़ चुका है.”

नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के जरिए बड़े पैमाने पर उत्पादन होगा संभव

अब तक भारत को टेम्पर्ड ग्लास का आयात करना पड़ता था, लेकिन इस नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के जरिए देश में ही बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन संभव होगा. अनुमान है कि इस यूनिट में हर साल ढाई करोड़ टेम्पर्ड ग्लास का निर्माण होगा, जिसका उपयोग लैपटॉप, राउटर, स्मार्टफोन, हार्डवेयर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में बड़े स्तर पर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Electricity Bill: अब दिल्ली में हर महीने बदलेगा बिजली का बिल, DERC नया नियम लाने पर कर रहा विचार

इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र में बढ़ रही तेजी

अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र में भारत अब पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. भारत में विकसित हुआ इलेक्ट्रॉनिक इकोसिस्टम न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भारतीय उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है.

25 लाख लोगों को मिला रोजगार

इस मौके पर उन्होंने यह भी जोर दिया कि इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग उद्योग ने अब तक देश में लगभग 25 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है. यह रोजगार सीधे तौर पर भी है और अप्रत्यक्ष रूप से भी लाखों लोग इस उद्योग से जुड़े हुए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की यूनिट्स भारत को आयात पर निर्भरता से मुक्त करेंगी और साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेंगी. नोएडा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में इन मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों का शुभारंभ न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के औद्योगिक विकास को गति देगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital