Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीबीआई जांच के आदेश के खिलाफ SC पहुंची ममता सरकार, संदेशखाली मामले में अदालत ने दिया था ये आदेश

संदेशखाली की महिलाओं ने शाहजहां शेख पर यौन शोषण और जबरन जमीन कब्जा करने के आरोप लगाए थे. बाद में ईडी की टीम ने शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया था.

Mamta Banerjee Goverment

सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता सरकार

SandeshKhali Violence Case: कलकत्ता हाई कोर्ट की ओर से संदेशखाली हिंसा मामले की सीबीआई जांच कराए जाने के आदेश के खिलाफ ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और भूमि पर कब्जा करने के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. अदालत ने सीबीआई को आरोपों की जांच करने और एक व्यापक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया.

ईडी की टीम पर हुआ था हमला

बता दें कि 5 जनवरी को ईडी की टीम पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापा मारने पहुंची थी, तभी करीब एक हजार लोगों की भीड़ ने ईडी की टीम पर हमला बोल दिया था. भीड़ ने ईडी पर पथराव करते हुए गाड़ियों को तोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें- बृजभूषण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका, महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले में अगले महीने सुनाया जाएगा फैसला

यौन शोषण और जमीन कब्जाने का आरोप

इस हमले में ईडी के अधिकारियों समेत सीआरपीएफ के जवान भी घायल हो गए थे. इसी के बाद संदेशखाली की महिलाओं ने शाहजहां शेख पर यौन शोषण और जबरन जमीन कब्जा करने के आरोप लगाए थे. बाद में ईडी की टीम ने शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital