देश

Vande Bharat Express: वंदे भारत में सेल्फी लेने घुसा शख्स, ऑटोमेटिक दरवाजे हुए बंद, करना पड़ा 200 किलोमीटर का सफर

Vande Bharat Express: देश की सबसे एडवांस्‍ड और लग्‍जरी फील देने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में खूब खुबियां हैं. ट्रेन के ऑटोमेटिक दरवाजे भी इन्‍हीं खूबियों में से एक हैं. इसी की चलते लोगों में वंदे भारत एक्सप्रेस में सेल्फी लेने का काफी क्रेज है, लोग सेल्फी लेने के ट्रेन के अंदर आते है. वहीं आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक शख्स सेल्फी लेने के लिए वंदे भारत ट्रेन के कोच में चढ़ गया और सेल्फी लेने लगा. तभी अचानक ही ट्रेन के ऑटोमेटिक दरवाजे बंद हो गए. वह शख्स के ट्रेन के अंदर फंस गया और ट्रेन ने चलना शुरू कर दिया. जिसकी वजह से उसको तकरीबन 200 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ गया.

दरअसल, जब वो शख्स ट्रेन के कोच में चढ़ा तो ट्रेन राजमुंदरी स्टेशन पर रुकी थी. जब दरवाजे बंद होने गए तो उसने ट्रेन दरवाजे खुलवाने की बहुत कोशिश की. शख्स ने दरवाजे खुलवाने के लिए टिकट चेकर से काफी मिन्नतें की, लेकिन ट्रेन के दरवाजे खुलवाने में टीसी ने असमर्थता जाहिर कर दी. टीसी ने कहा कि यह डोर ऑटोमेटिक हैं और अब ये अगले स्टेशन पर ही खुलेंगे.

राजमुंदरी से विशाखापट्टनम तक किया मजबूरन सफर

जब सभी रास्ते बंद हो गए तो वो उस शख्स को मजबूरन ट्रेन में भी सवार हो पड़ा और वो सफर करते हुए विशाखापट्टनम तक पहुंच गया. बता दें कि राजमुंदरी स्टेशन से विशाखापट्टनम की दूरी 90.6 किलोमीटर है. जिसके बाद टीसी ने उससे विशाखापट्टनम तक का किराया मांगा तो वहां पर भी दोनो के बीच काफी बहस हो गई. शख्स ने कहा कि उसने ऐसा जानबूझकर नहीं किया है. लेकिन टीसी उससे किराया मागंता रहा और उस शख्स को मजबूरन किराया देना पड़ा. जिसके बाद टीसी ने उसे वहां उतार दिया. फिर शख्स किसी तरह से वहां से वापस लौटा.

ये भी पढ़ें-   Raghuram Rajan On Rahul Gandhi: राहुल गांधी ‘पप्पू’ नहीं, स्मार्ट और जिज्ञासु व्यक्ति- बोले RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन

ट्रेन में कैद शख्स का वीडियो हुआ वायरल

ट्रेन में कैद शख्स का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स ट्रेन में कोच के अंदर दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दरवाजे बंद होने के बाद उसने टीटी से अनुरोध किया कि दरवाजा खुलवा दिया जाए. लेकिन दरवाजे नहीं खोले गए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार PAK में भारत, शहबाज शरीफ भेजेंगे न्योता; क्या पाकिस्तान जाएंगे पीएम मोदी?

India-Pakistan SCO: पाकिस्तान में SCO नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में भारत का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ…

3 minutes ago

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

20 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

29 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

30 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

1 hour ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago